नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। उसी सिलसिले में पुलिस अधिकारी नोटिस देने पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल से सबूत देने को कहा है। पुलिस अधिकारियों को अरविंद केजरीवाद घर पर नहीं मिले, इसलिए वह वापस ही लौट गए।
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए ऑपरेशन लॉटस चलाने की फिराक में है। वह आप के विधायकों को खरीदने की साजिश कर रही है। भाजपा ने हमारे 7 विधायकों से संपर्क साधा है। उसने उन्हें 25 करोड़ रुपए देने की बात कही है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर यह आरोप लगाए थे।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
आप के नेताओं के खिलाफ हो कार्यवाही :
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के आरोप पर साक्ष्य मांगे हैं। पुलिस से इन आरोपों की शिकायत भी की थी। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा के अन्य पदाधिकारी, सांसद व विधायक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मिलने पहुंचे। उन्होंने इन आरोपों के खिलाफ लिखित शिकायत भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, विधायक दुर्गेश पाठक व दिलीप पांडे भाजपा के खिलाफ लगातार झूठ बोल रहे हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y