छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिये साय सरकार ने तैयार किया खाका, इन नेताओं को सौंपा अलग-अलग जिले का प्रभार, देखें लिस्ट।

रायपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के लिये सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। इसी को ध्यान में रखकर राज्य शासन की ओर से विभिन्न जिलों के लिए जिला समिति की अध्यक्षता करने, जनसंपर्क और जनसमस्याओं का निराकरण के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को प्रभार सौंपा गया है। उपमुख्यमंत्री अरूण साव को बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा तो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी मिली है। मंत्री केदार कश्यप को रायपुर की जिम्मेदारी मिली है। मंत्री जिला समिति की अध्यक्षता करेंगे, जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करेंगे और जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे। आम लोगों को जनता को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बतायेंगे और उनको लाभ मिला या नहीं उस सब बातों को लेकर जनता से मुखातिब होंगे।

वहीं, आदिवासी विकास एवं कृषि कल्याण मंत्री राम विचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की जिम्मेदारी मिली है। मंत्री दयाल दास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद, सूरजपुर और केदार कश्यप को रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही लखन लाल देवांगन को मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा, गौरेला-पेंडा-मरवाही जिलों का प्रभार मिला है।

यहाँ देखें पूरी लिस्ट :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

नाममंत्रालयजिले का प्रभार
अरुण सावलोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य, नगरीय प्रशासनबिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा
विजय शर्मागृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी
बृजमोहन अग्रवालस्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्याय और धर्मस्व, पर्यटन और संस्कृतिबस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर
राम विचार नेतामआदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याणरायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
दयाल दास बघेलखाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षणमहासमुंद, गरियाबंद, सूरजपुर
केदार कश्यपवन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा
लखन लाल देवांगनवाणिज्य एवं उद्योग, उद्योग एवं श्रममुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
श्याम बिहारी जयसवाललोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयनबलौदाबाजार-भाटापारा, गौरेला-पेंडा-मरवाही
ओ.पी. चौधरीवित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकीसरगुजा, जांजगीर-चांपा, जशपुर
लक्ष्मी राजवाड़ेमहिला एवं बाल विकास, समाज कल्याणबलरामपुर-रामानुजगंज, सक्ती
टंकराम वर्माखेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधनधमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़
साय सरकार द्वारा मंत्रिमंडल को दी गई है, उपरोक्त क्षेत्रों में जिम्मेदारी।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs