छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अयोध्‍या के लिए रवाना हुई आस्‍था स्‍पेशल ट्रेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री दयाल दास बघेल और धरमलाल कौशिक ने दिखाई हरी झंडी।

रायपुर : भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में भगवान राम के दर्शन का भी उल्लेख था जिसकी स्पेशल ट्रेन को दुर्ग से रवाना किया गया है। श्री रामलला के दर्शन योजना के अंतर्गत पहली आस्था स्पेशल ट्रेन आज बुधवार दोपहर 12:20 बजे दुर्ग से अयोध्‍या के लिए रवाना हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री दयाल दास बघेल, समिति संयोजक धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर आस्था स्पेशल ट्रेन को अयोध्‍या के लिए रवाना किया। भगवान राम के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था।

इसी बीच रामनाम की गूंज और जयकारे से स्टेशन का पूरा माहौल राममय हो गया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। राम भक्तों की टोली में छह वर्षीय बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्गों भी शामिल रहे। वहीं दूसरे प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी जयकारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। काफी लोग इस ट्रेन को रवाना करने स्टेशन पर पहुंचे थे।

भजन और कीर्तन से गूंज उठा दुर्ग का रेलवे स्टेशन :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

दुर्ग रेलवे स्टेशन में सुबह 9:00 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। संभाग के सभी 20 विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचे हैं। इनमें से कुछ श्रद्धालु अपने साथ ढोल मंजीरा लेकर पहुंचे। वह भजन कीर्तन करते हुए स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद आईआरसीटीसी ने सभी श्रद्धालुओं के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सभी यात्री ट्रेन में सवार हो गए हैं। सबमें खासा उत्साह देखने को मिला।

इस ट्रेन में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले जिले के 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन किया गया है। ट्रेन में सुरक्षा प्रहरी और आइआरसीटीसी के कर्मचारी भी यात्रा के दौरान साथ रहेंगे। पंजीकृत यात्रियों के अलावा अन्य कोई भी यात्री ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। रेलवे द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अन्य बाहरी लोगों की ट्रेन में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y