रायपुर के मंगलम कम्यूनिकेशन में लुटेरों मिर्ची झोंककर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा।

रायपुर : राजधानी में लगातार कई अपराध हो रहे है, वहीँ दिनदहाड़े भी घटना को अंजाम देने से बदमाश बाज नहीं आ रहे है। खबर के अनुसार मंगलम कम्यूनिकेशन के आफिस में दो लुटेरों ने लूट की कोशिश की, लेकिन मैनेजर की सूझबूझ से लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि दोनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पंडरी थाना में लूट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर मैनेजर की सूझबूझ की प्रशंसा हो रही है, वहीँ लुटेरों के उलटे पैर भागने से मैनेजर ने राहत की सांस ली।

यह घटना पंडरी थाना के मोवा क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार यहां मंगलम कम्यूनिकेशन का आफिस है। मंगलवार को दो लुटेरे हेलमेट पहनकर आफिस में अंदर घुस आए। और आफिस में मौजूद मैनेजर चोवाराम साहू की आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर लूट का प्रयास करने लगे। मैनेजर ने हिम्मत दिखाते हुये समझदारी का परिचय दिया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

आंखों में मिर्ची पाउडर पड़ने के बाद भी मैनेजर ने हार नहीं मानी और दोनों बदमाशों को डटकर मुकाबला किया। इसी बीच दोनों लुटेरों और मैनेजर के बीच झूमाझटकी हुई। मैनेजर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जोर से शोर मचाने लगा। मैनेजर के शोर से दोनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। वहीं मैनेजर की सूझबूझ से लूट की बड़ी वारदात टल गई। इसके बाद मैनेजर ने पंडरी थाना में इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने क्षेत्र का मुआयना किया और सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y