नई दिल्ली : किसानों को लेकर भारत सरकार योजना लेकर आई थी, उसको लेकर बड़े स्तर पर किसान आन्दोलन पहले भी हो चुका है। वहीँ अब किसान फिर से अपनी मांगो को लेकर दिल्ली पहुँच रहे है। पंजाब के फतेहपुर साहिब से किसानों का दिल्ली चलो मार्च शुरू हो गया है। किसान नेताओं और केंद्र के बीच बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बहुस्तरीय अवरोधक, कंक्रीट के अवरोधक, लोहे की कीलों और कंटेनर की दीवारें लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली की तीन सीमाओं – सिन्धु, टिकरी और गाजीपुर पर दंगा-रोधी वर्दी में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को अत्यधिक संख्या में तैनात किया गया है। यहाँ कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। पिछली बार भी किसान आन्दोलन बहुत उग्र हो गया था।
आधे घंटे में बैरिकेड तोड़ देंगे, बोले – किसान
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
एक अधिकारी ने बताया कि मार्च के मद्देनजर कुछ स्थानों पर अस्थायी जेल भी स्थापित की गई हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने घोषणा की है कि किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिये कानून बनाने सहित अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार को दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग के बारे में बात करते हुए, किसानों ने कहा कि ये उपाय उन्हें रोक नहीं पाएंगे क्योंकि वे आधे घंटे में बैरिकेड तोड़ देंगे। इस बार भी किसानों का आन्दोलन काफी उग्र रूप लेने की सम्भावना है, इसलिये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y