भोपाल (म.प्र.) : पहले जान लीजिये ये मिर्ची बाबा कौन है ? ये वही मिर्ची वाले बाबा है, जिन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर भविष्यवाणी की थी, कि वो दिग्विजय सिंह को जीता देंगे और साढ़े पांच किलो मिर्च से दिग्विजय यज्ञ करेंगे और बाद में दिग्विजय सिंह हर गये थे, इनका असली नाम वैराग्यानंद गिरी महाराज है। बाद में इनका काफी मजाक बना था और मीडिया के बार-बार समाधी लेने के बारे में पूछने पर इन्होने अपना मोबाईल नंबर बंद कर दिया था। यह घटना 2019 की है। अब खबर है कि पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ये बताया जा रहा है कि मिर्ची बाबा जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि, सपा में आने से पहले मिर्ची बाबा कांग्रेस समर्थक हुआ करते थे। जहाँ इन्होने दिग्विजय को जीत दिलाने का संकल्प लिया था जो पूरा नहीं हो पाया।
क्यों दे रहे हैं इस्तीफा, बाबा ने बताया :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
मिर्ची बाबा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना इस्तीफा भेजा। उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा – “मैं समाजवादी पार्टी की सर्व-धर्म की विचारधारा के साथ जुड़ा था लेकिन देखने में आ रहा है कि समाजवादी पार्टी अब अपनी मूल धारा से भटक कर एक वर्ग विशेष तक सीमित हो कर रह गई है। इतना ही नहीं सम्पूर्ण हिंदुत्व की आस्था का केंद्र प्रभु श्रीराम की मूर्ति स्थापना में भी शामिल न होकर अपनी हिंदुत्व विरोधी विचारधारा को प्रमाणित किया। पार्टी के इस कृत्य से मेरा मन बहुत आहत हुआ है। इस कारण मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। ये कब सपा में शामिल हुये इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई।
भाजपा में हो सकते हैं शामिल :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
समाजवादी पार्टी को अलविदा कहने के बाद अब आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महराज के भाजपा में जाने की संभावना बढ़ गई है। उनके इस कदम से भाजपा में शामिल होने की अटकलों को और भी बल मिल गया है। हाल ही में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महराज ने मुलाकात की। इसी मुलाकात को मिर्ची बाबा के भाजपा में शामिल होने के नजरिए से देखा जा रहा है। आज जबकि भाजपा एक चढ़ता सूरज है तो लोकसभा चुनाव को लेक दलबदलू लगातार अपना जुगाड़ बनाने मे जुटे हुये है।
पहले कांग्रेस समर्थक माने जाते थे मिर्ची बाबा :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
मिर्ची बाबा 2019 के लोकसभा चुनाव में चर्चा में आए थे। जब उन्होंने भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार किया था। उन्होंने दिग्विजय सिंह की जीत का दावा करते हुए मिर्ची का हवन करने की बात कही थी। बाद में मिर्ची बाबा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें करीब 1 साल तक मिर्ची बाबा जेल में रहे लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर बुधनी विधानसभा सीट पर शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह यहां से हार गए। मिर्ची बाबा को लेकर लोगों लोगों ने 2019 के बाद काफी मजाक बनाया था। अब देखना होगा वो इस बार क्या कर रहे है? और क्या भाजपा उन्हें शामिल करती है, जो कि लगभग नामुमकिन है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs