भाटागांव क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

रायपुर : राजधानी के भाटागांव क्षेत्र में ढ़ेबर सिटी कॉलोनी की दीवार के पास पेड़ से लटकी हुई एक युवक की लाश मिली है। मामला खुदखुशी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 34 साल के परमानंद सेन अवधपुरी ढ़ेबर सिटी कॉलोनी के रहने वाले हैं। परमानंद सेन पहले भी खुदकुशी करने का प्रयास कर चुके हैं, यह जानकारी सामने आई है। परमानंद सेन गुढियारी स्थित ससुराल से विवाह कार्यक्रम से घूमकर आने का बोलकर भाटागांव के ढेबर सिटी कालोनी की दीवार के पास पेड़ से लटककर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदखुशी का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद टिकरापारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है, मामले में अभी तक कोई तथ्य सामने नहीं आ पाया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y