महिला ने किया दूसरी शादी का विरोध तो पति ने तीन बार बोला तलाक।

टीकमगढ़ (म.प्र.) : तीन तलाक का कानून बनने के बाद भी इस पर रोक नहीं लग रही है, फिर भी कहीं ना कहीं से कोई मामला सामने आ ही जाता है। ऐसा ही एक मामला टीकमगढ़ से आया है जहां एक महिला को तीन तलाक देने का मामला है। इस मामले में जब पत्नी ने पति की दूसरी शादी का विरोध किया तो उसने तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का कहना था कि उसका पति दूसरी शादी नहीं करे, जिसके कारण उसके पति ने तीन तलाक दे दिया।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

घटनाक्रम के मुताबिक महिला की 19 दिसंबर 2017 को शादी हुई थी। शादी के तीन साल तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला। लेकिन महिला का तीन साल बाद पति से विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला अपने मायके चली गई। महिला के मायके जाने के बाद पति ने करीब आठ महीने पहले दूसरी शादी कर ली, दूसरी शादी करने के पहले उसने अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया था। महिला को जब पति की दूसरी शादी का पता चला और वह जब घर वापस आई और विरोध किया। तब पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

महिला के मुताबिक 19 दिसंबर 2017 को पलेरा निवासी शेख रशीद के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पति और ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करने लगे। मामले की शिकायत महिला ने पलेरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने 19 फरवरी 2021 को मामला दर्ज किया। उसके पति शेख रशीद ने 24 जून 2023 को दूसरी शादी कर ली। जब इस बात का पता चला और वह पति से मिलने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची और दूसरी शादी का विरोध किया तो उसके पति शेख रशीद ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही तीन बार तलाक कह दिया। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs