मनोरंजन : बॉलीवुड की सक्सेसफुल फिल्म दंगल में बबिता कुमारी का रोल निभाने वाली बाल कलाकार सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका फरीदाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, एक्ट्रेस के निधन से सभी काफी सदमे में हैं। दंगल फिल्म से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी और अपनी चुलबुली एक्टिंग से उन्होंने सभी को खूब इंप्रेस किया था। एक्ट्रेस मात्र 19 साल की थी और इतनी सी उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि सुहानी भटनागर के पूरे शरीर में फ्लूइड जमा हो गया था।
कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उसके रिएक्शन की वजह से धीरे-धीरे उनके शरीर में फ्लूइड जमा होने लगा, जिसकी वजह से वह लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज फरीदाबाद के एम्स अस्पताल में चल रहा था। वो फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं। लेकिन अफसोस डॉक्टर उन्हें बचा न सके और 17 फरवरी 2024 को सुहानी भटनागर का निधन हो गया। सुहानी भटनागर के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ प्रशंसक भी सदमे में है।
आमिर खान की टीम ने जताया दुख :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
सुहानी के निधन पर आमिर खान की टीम की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। आमिर खान की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सुहानी के गुजर जाने की खबर से हम बेहद दुखी हैं। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। सुहानी बेहद टैलेंटेड लड़की थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी आप हमारे लिए हमेशा स्टार रहेंगीं।’
सुहानी के निधन की खबर सुनकर फिल्म ‘दंगल’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है। नितेश ने कहा, ‘सुहानी का निधन बिल्कुल शॉकिंग और हार्ट ब्रेकिंग हैं। वह बहुत ही खुश रहने वाली बच्ची थी जो जीवन से भरपूर थी। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’
सुहानी भटनागर का कैरियर :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह आमिर खान की बेटी बबीता फोगाट के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी प्रशंसा भी हुई। इससे पहले उन्होंने कई टेलीविजन विज्ञापन में भी काम किया था। हालांकि ‘दंगल’ से सुहानी को खास पहचान मिली। इस फिल्म के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया। वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में लौटेंगी, लेकिन किसे पता था कि कैरियर बनाने से पहले एक्ट्रेस की जिंदगी थम जाएगी। सुहानी की मौत के बाद परिजनों को गहरा सदमा लगा है।
आज होगा एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इतनी सी उम्र में सुहानी के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सबको सदमा लग गया है। किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल है कि इतनी कम उम्र में सुहानी ने आखिर कैसे दुनिया छोड़ दी। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौदा श्मशान घाट पर किया जायेगा।