मरीन ड्राईव पर लगातार दुर्घटनायें, अब एक अधेड़ को तेज रफ़्तार कार ने ठोका, फिर….।

रायपुर : मरीन ड्राईव में लगातार हादसे होने की खबरें आ रही है। खबरों के अनुसार मरीन ड्राइव के सामने गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने एक कुत्ते सहित अधेड़ को रौंद दिया। वहीं समय पर एंबुलेंस नहीं आने और इलाज नहीं मिलने से हादसे में घायल अधेड़ की मौत हो गई। अज्ञात चालक कार समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान राजकुमार देवांगन निवासी गुढियारी के रूप में हुई है। शनिवार सुबह 6:30 बजे मरीन ड्राइव गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार कार ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं कार लेकर ड्राइवर भाग निकला।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से अधेड़ को इलाज मिलने में हुई देर के चलते उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। मृतक की पहचान राजकुमार देवांगन, निवासी गुढियारी के रूप में हुई है। पुलिस कार्यवाही करने पर जुटी हुई है। 4 दिन पहले भी मरीन ड्राइव पर हिट एंड रन मामले में ट्रेवल्स कारोबारी को सड़क पार करने के दौरान रौंद कर फरार अज्ञात वाहन का भी अभी तक पुलिस पता नही लगा पाई है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

4 दिन पहले भी इसी स्थान पर हुआ था हादसा :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

4 दिन पहले भी मरीन ड्राइव में हिट एंड रन का मामला  सामने आया था। आरोपी कार चालक  ने युवक को रौंदकर फरार हो गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल कारोबारी की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। युवा ट्रेवल्स कारोबारी ईश्वर पिल्ले मरीन ड्राइव के पास अपनी कार खड़ी कर चाय पीने सड़क पार कर रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने कारोबारी को अपनी चपेट में ले लिया। कार की ठोकर से ईश्वर पिल्ले की मौके पर ही मौत हो गई थी। शहर में जगह-जगह लगातार हादसों की खबर आ रही है, वहीं लोग हेलमेट भी नहीं पहन रहे है, और ना ही नियमों का पालन कर रहे है, लगातार अपने वाहनों को भी तेज रफ़्तार चला रहे है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw