भाजपा नेता का दो लाख का बकरा चोरी, पुलिस ने खोजने झोंक दी ताकत, फिर सामने आया ये चौंकाने वाला मामला….।

सरगुजा : यह बकरा भाजपा नेता का काफी खास था। यह बकरा सिर्फ बोल नहीं पाता था लेकिन सभी काम कर लेता था जो एक इंसान करता है। भाजपा नेता का भी बकरे से काफी लगाव था, उसके चोरी हो जाने के बाद उनके परिवार के लोगों में भी मायूसी फैली रही। अब भाजपा नेता सुरेश कुमार गुप्ता के घर से चोरी हुए बकरे के आरोपी पकड़े गए हैं। लेकिन अफ़सोस की बात तो यह है कि, बेचारा बकरा मारा गया है। आरोपी उसे चोरी करके दुर्ग ले गए थे और काटकर 27 हजार में बेच दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बकरे की कीमत 2 लाख रूपये से ज्यादा की बताई गई है। 

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

बकरे को चोरी करने के लिए चोर भी बाकायदा लग्जरी कार में सवार होकर आए थे। जिस बकरे को चोर चोरी कर ले गए वह आम बकरा नहीं था, बल्कि 120 किलो का बकरा था। वहीं बकरा चोरी होने के बाद पीड़ित परिवार काफी मायूस था और उनका कहना है कि, वे उसे  परिवार के सदस्य की तरह रखते थे। वहीं चोरी की ये वारदात घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले को लेकर जब पुलिस तक शिकायत पहुंची तो पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू की।

ASP ने किया था स्पेशल टीम का गठन :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

अब जब नेता जी के घर का बकरा गायब हुआ तो मामला पुलिस के पास पहुंच गया और तत्काल आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा बकरे की खोजबीन शुरू हो गई। वहीं इस पूरे मामले पर ASP ने कहा कि, आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी। दरअसल इस बकरे को भाजपा नेता सुरेश कुमार गुप्ता करीब 6 सालों से पालकर अपने घर पर रखे हुये थे। 8 फरवरी की सुबह लगभग 7ः30 हुंडई की वर्ना कार क्रमांक सीजी 07 सीपी 1177 में सवार होकर कुछ युवक आये और उसे चोरी कर ले गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

भाजपा नेता ने पुलिस पर लगाया था लापरवाही का आरोप :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

वहीँ बकरा चोरी होने के बाद भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, हमने कार का नंबर सहित उसके भिलाई टोल प्लाजा को पार करने की भी जानकारी रघुनाथपुर पुलिस को उपलब्ध कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद सुरेश गुप्ता सहित रघुनाथपुर के लोग एसपी से शिकायत करने अंबिकापुर पहुंच गए। मामले जब कार्यवाही हुई तो आरोपी पकड़े गये।

लोग बोले- घर के सदस्य जैसा था बकरा :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

आस-पास के लोगों ने बताया कि, सुरेश गुप्ता को बकरे (शेरू) से लगाव ऐसा था कि, वो कभी उसे बांधकर नहीं रखते थे। वह बकरा उनके निर्देश को भी समझता था उसका वजन 120 किलो का था और उसे खरीदने के लिए दो लाख रुपए तक का ऑफर लोग दे रहे थे। लेकिन वे उसे परिवार का सदस्य बताकर बेचने से इंकार कर देते थे। बकरे से उनके भावनात्मक जुड़ाव था, इस घटना से उन्हें काफी चोट पहुंची है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ाए आरोपी :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

बातचीत के दौरान एडिशनल एसपी पपुलेश कुमार ने बताया कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम को आरोपियों को पकड़ने रवाना किया गया है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसमें कोई लापरवाही नहीं की जा रही है। यह मामला बकरे के खोजबीन के पूर्व बताया गया था, अब चूँकि चोर पकड़ में आ गये है, लेकिन परिवार काफी दुखी है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y