रायपुर : जनवरी में नीरज कामरानी ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिजन सकते में आ गये, उन्हें उम्मीद नहीं थी की नीरज अचानक से आत्महत्या जैसा भयानक कदम उठा लेगा। 9 जनवरी को नीरज ने सुयोग विहार स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर उसने दो सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें सविता बजाज और कमला लच्छेदानी का नाम लिखा था। दोनों महिलाओं के कर्ज से परेशान होकर मृतक नीरज ने खुदकुशी करने का जिक्र किया था। बताया जाता है कि नीरज के मां-बाप ने दोनों महिलाओं से लगभग डेढ़ लाख रूपये का कर्ज लिया था। लेकिन कर्ज का ब्याज 8 लाख से ज्यादा वसूला गया। इसके बाद भी ब्याज वसूली जारी थी और दोनों महिलायें लगातार नीरज और उसके परिवार को परेशान कर रही थी। नीरज को भी ब्याज के लिए दोनों लगातार परेशान करते थे। इससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली थी। कर्ज और ब्याज वसूली के चलते खुदकुशी की शिकायत नीरज के पिता धनराज कामरानी ने तेलीबांधा पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया है, लेकिन अब तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है जहाँ सूदखोरों से तंग आकर नीरज कामरानी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसके पिता धनराज कामरानी ने सूदखोर महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब उनके पिता धनराज का भी दो दिनों से कोई पता नहीं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे दुकान जाने के नाम से घर से निकले थे। इसके बाद से वे घर नहीं लौटे हैं। चिंतित परिजनों ने तेलीबांधा थाने में शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदा इंसान का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। युवक की खुदकुशी मामले में आरोपी सूदखोर महिलाओं की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे परिजन और भी ज्यादा परेशान हैं। मामले में परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा है, कि दोनों मामलों का आपस में कोई सम्बन्ध है या कुछ और माजरा है?
पैदल ही निकले हैं नीरज के पिता धनराज :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
धनराज कटोरा तालाब की एक दुकान में काम करते हैं। रोज सुबह 9 से 10 बजे के बीच दुकान के लिए घर से निकलते थे। बुधवार की सुबह भी दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। साइकिल घर में ही छोड़ गए हैं। रात में घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कटोरा तालाब में दुकान वाले ने बताया कि धनराज सुबह से नहीं आए हैं। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों, आसपास के मित्रों और अस्पतालों में भी उनका पता लगाया, लेकिन पता नहीं चल पाया है। इसके बाद गुरुवार को तेलीबांधा थाने में शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदा इंसान क्रमांक 17/2024 दर्ज किया है।
नहीं हुई गिरफ्तारी, हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
इस पूरे मामले में आरोपी महिलाओं की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि इतने संवेदनशील मामले में पुलिस ने कार्यवाही करने में काफी देर की, बड़ी मुश्किल से काफी लम्बे समय बाद मामले में FIR दर्ज हो पाई। वहीँ अब दोनों की जमानत एक बार स्थानीय कोर्ट से खारिज हो चुकी है। अब कमला रचदानी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, सूदखोरों के आतंक से ही नीरज ने आत्महत्या की थी, अभी तक दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी ना होना कई सवाल खड़े कर रही है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs