महादेव सट्टा एप में IAS-IPS सहित राजनीति से लोगों पर गिरेगी गाज, ED और ACB करेगी अब ऐसा….। 

रायपुर : दुर्ग-भिलाई से संचालित महादेव एप की चर्चा देश-विदेश में बनी हुई है, वहीँ अब महादेव सट्टा एप मामले को लेकर छत्‍तीसगढ़ सरकार की एजेंसी जल्द ही विधिक कार्यवाही कर सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और विधि विभाग के शीर्षस्थ अधिकारियों की इस विषय पर देर रात तक शंकरनगर में बैठक चली है। बैठक में राज्य एजेंसी और विधि विभाग के शीर्षस्थ अधिकारियों व ईडी के अधिकारियों के बीच प्रस्तावित एफआइआर में साक्ष्य के विषयवस्तु को लेकर विमर्श हुआ है। इस मामले को लेकर मजबूती से कार्यवाही को अंजाम दिये जाने की जानकारी सामने आई है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

राज्य एजेंसी और राज्य के विधि विभाग के शीर्षस्थ अधिकारियों का पक्ष मानता है कि प्रकरण में एफआइआर दर्ज करने लायक सबूत है, लेकिन बैठक में इस एफआइआर के अन्य विधिक पहलुओं को लेकर विषय विमर्श में तब्दील हुआ जो देर रात तक चला। इस विमर्श के बीच उच्च स्तर से यह निर्देश हैं कि समन्वय बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस मामले में पूर्व सताधारी दल कांग्रेस सहित भाजपा और पुलिस अधिकारीयों के नाम इससे जुड़े थे। वहीँ इस कार्यवाही में किसी प्रकार की रुकावट ना आये इसी को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

ईडी की ओर से महादेव सट्टा एप मामले में तैयार प्रतिवेदन को लेकर राज्य की एजेंसी एसीबी एफआइआर दर्ज करेगी। लेकिन विमर्श और मंथन जिसमें राज्य एजेंसी और विधि विभाग के शीर्षस्थ अधिकारियों के साथ ईडी के अधिकारियों का दल शामिल था उसमें विषय यही था कि, जब प्रतिवेदन एफआइआर में तब्दील हो तो उसे विधिक रूप से इतना मजबूत रखा जाए कि बतौर आरोपी दर्ज होने वाले नाम फिर वे कोई भी हों उन्हें न्यायालय से त्वरित राहत मिलना सहज ना रहे। ED और ACB के अधिकारी इसी को लेकर पूरी तैयारी करने में जुटे हुये है।

एसीबी में दर्ज होगा मामला :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बैठक में लगभग तय हो गया है कि एसीबी में एफआइआर दर्ज की जायेगी। एफआइआर को विधिक रूप से और मजबूत करने वाले विषयवस्तु शामिल किए जाएंगे। इस एफआइआर में बतौर आरोपी दर्ज होने वाले कई नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। इसमें राज्य पुलिस सेवा, अखिल भारतीय पुलिस सेवा के साथ-साथ महत्वपूर्ण राजनीतिक व्यक्तियों और उनके बेहद करीबियों के नाम एफआइआर में होंगे। इससे जुड़े सभी बड़े दिग्गज इसकी जद में आयेंगे और उनका बचना मुश्किल होगा।

कोयला, शराब, डीएमएफ और पीएससी में दर्ज की गई है एफआइआर :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इससे पहले ईडी के प्रतिवेदन पर एसीबी ने कोयला घोटाला, शराब घोटला, डीएमएफ फंस और पीएससी मामले में कईयों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इसमें नोटिस जारी कर उनसे पूछताछ की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पूर्व मंत्री और विधायकों के नाम भी एफआइआर दर्ज में है। यह मामला काफी हाईप्रोफाईल है।