राजगढ़ (म.प्र.): राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तीन आगरा-मुंबई रोड पर ब्यावरा-पचोर के बीच में शुक्रवार दोपहर नेवज नदी के बड़े पुल में हाइवे की सफाई करने वाले तीन कर्मचारियों को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभरी रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से ही मृतकों के गांव में शोक छा गया। उधर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने पोस्ट मोर्टेम के बाद शव परिजनों को सोंपे और कंटेनर चालक के खिलाफ जान बुझ कर हत्या के प्रयास और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हाइवे 1033 के कर्मचारी नेवज नदी के बढ़े पुल पर सफाई का काम कर रहे थे। अन्य दिनों की भांति शुक्रवार को भी यह पचोर के बड़े पुल के समीप हाइवे की साइडों को साफ करने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान इंदौर से ब्यावरा की और तेज गति से आ रहे कंटेनर ने तीन युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में रामबाबू उम्र 30 वर्ष निवासी कमलसरा की पचाेर में मौत हो गई थी। जबकि उसके साथ गोविंद भिलाला उम्र 26 वर्ष को गंभीर अवस्था में शाजापुर के लिए रेफर किया था। उपचार के दौरान गोविंद भिलाल की शाजापुर में मौत हो गई। तीसरा साथी कैलाश उम्र 35 भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया था।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
घटना के बाद कंटेनर को पकड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को रौंद कर भाग रहे कंटेनर को पचोर पुलिस द्वारा पकड़ लिया था। आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही कंटेनर को जब्ती में लेते हुए थाने में खड़ा करवा दिया था। साथ ही कंटेनर कहां से कहां जा रहा था इसको लेकर भी पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी। घटना के बाद से ही मृतकों के गांव व पचोर कस्बे में नागरिकों में आक्रोश व्याप्त था।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



