रायपुर : छ.ग. सिन्धी पंचायत का चुनाव 3 मार्च को शांति और उत्साह से संपन्न हुआ। यह चुनाव तेलीबांधा के शक्तिधाम भवन संपन्न करवाया गया जहाँ सुबह से ही समाज के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। लम्बे समय के बाद यह चुनाव आयोजित होने के कारण समाज के युवाओं में भी खासा उत्साह था। समाज के सूत्रों ने बताया की छ.ग. सिन्धी पंचायत पर विगत कई वर्षों से श्रीचंद सुन्दरानी का ही आधिपत्य था। उन्होंने समाज के लिये कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया, हालाँकि वो हमेशा समाज के साथ खड़े रहे। जिसके कारण इस बार युवा पीढ़ी ने समाज में बदलाव का निर्णय ले लिया था। सामाजिक सूत्रों ने बताया कि लम्बे समय से छ.ग. सिन्धी पंचायत में कोई बदलाव नहीं किया गया था और ना ही कभी सदस्य संख्या बढ़ाने पर विचार किया गया, छ.ग. सिन्धी पंचायत में जितने भी सदस्य थे वे सभी श्रीचंद सुन्दरानी के पक्षधर ही थे, जिसके कारण महेश दर्यानी का जीतना आसान नहीं था।
ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वहीँ अब छ.ग. सिन्धी पंचायत का चुनाव लम्बे समय बाद संपन्न हो चुका है, और इसके परिणाम भी आ गये है, जिसके बाद महेश दरयानी समाज के युवा चेहरे बनकर उभरे है, उनकी जीत के बाद समाज के युवावर्ग में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों की सिंधी पंचायत के मुखी, पदाधिकारियों और मतदाता सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के कुल 660 मतदाताओं में से 548 लोगों ने वोट डाले। यानी 88 प्रतिशत वोटिंग में महेश दरयानी को 357 और चेतन तारवानी को 274 वोट मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीचंद सुंदरानी और सहायक चुनाव अधिकारियों ने महेश दरयानी को विजयी घोषित किया। वैसे ही सभी युवा कार्यकर्ताओं ने खुशी से युवा नेतृत्व का भव्य स्वागत किया।
चुनाव को लेकर सामने आई पर्दे के पीछे की राजनीति :
गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
हालाँकि प्रत्यक्ष तौर चुनाव महेश दर्यानी और चेतन तारवानी के बीच में था, लेकिन दोनों के पीछे अन्य दो लोग आमने – सामने थे। उपरोक्त दोनों प्रत्याशियों को लेकर समाज के मतदाताओं ने दोनों के प्रति अपना समर्थन दिखाया, लेकिन वोट एक ही को दिया जा सकता है, इसी दुविधा में मतदाताओं को जहाँ उचित लगा वहां अपना मत दिया। उनका कहना था दोनों में जो भी जीते दोनों समाज हित के लिये बराबर काम करेंगे इसका पूरा भरोसा है, वहीँ महेश दर्यानी की अप्रत्याशित जीत को लेकर लम्बे समय से चुनाव ना होने को लेकर नाराजगी दिखी, जिसके कारण चेतन तारवानी को बेहतर प्रत्याशी होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि दोनों प्रत्याशियों ने अपनी जीत को लेकर कड़ी मेहनत की थी।
चेतन तारवानी ने दी अपनी प्रतिक्रिया :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
हार-जीत कोई मायने नहीं रखती, मेरा समाज जागरूक हुआ जिसमें 88% वोटिंग हुई, यह मेरे लिये ख़ुशी की बात है। वहीँ अब युवावर्ग के लिये भी समाज में नये रास्ते खुले। जो मेरी इच्छा थी वह पूरी हुई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश भाई को मेरी बहुत-बहुत बधाइयाँ और समाज हित में महेश भाई को खुले दिल से भरपूर सहयोग देंगे।