महादेव एप के प्रमुख ऑपरेटर गिरीश और सूरज भोपाल और कोलकाता से गिरफ्तार, ED को मिला करोड़ों का लेनदेन, सामने आई ये बात….।

रायपुर : महादेव एप में लगातार आरोपियों की संख्या बढ़ती जा रही । नीचले स्तर से बड़े स्तर तक के लोग इसमें जुड़े हुये है। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में भोपाल और कोलकाता से ईडी की गिरफ्त में आए मुख्य ऑपरेटर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को लेकर ईडी की टीम रविवार को दोपहर रायपुर कोर्ट पहुंची। रविवार की छुट्टी होने के कारण विशेष न्यायालय के बजाय दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नीति की अदालत में पेश किया गया, जहां करीब चार घंटे दोनों पक्षों के वकीलों के बीच चली। बहस के बाद न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया। सोमवार को फिर से इन आरोपियों को ईडी के विशेष न्यायालय में पेश किया गया है। ईडी दोनों को रिमांड पर लेने आवेदन करेगी। ये दोनों महादेव ऐप का पैसा शेयर बाजार और मनीलॉडि्रंग के जरिए ठिकाने लगाने का काम करते थे।

ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का महादेव एप से कनेक्शन मिला है। लोटस 365 ऐप के जरिए सटटा खिलाने और महादेव ऐप को प्रमोटर्स से सौरभ चंद्राकर से सीधा कनेक्शन मिला है। उसके मैनेजमेंट का काम देखने और 365 सट्टा ऐप का साझेदार होने के इनपुट मिले है। इसके संबंध में पूछताछ करने की जरूरत है। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओँ ने इसका विरोध करते हुए गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे के भीतर पेश नहीं करने पर सवाल उठाया। साथ ही बताया कि उनके पक्षकारों को फंसाया जा रहा है। उनका महादेव ऐप और हवाला कारोबार से कोई लेनादेना नहीं है। 

गीत संगीत और भजनों के लियेसब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/