बीजापुर : राज्य सरकार लगातार नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन वर्ष के भीतर देश को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीँ इस मामले में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। हत्या के बाद लाश को भूरीपानी और कोकमेंटा के बीच फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैलाश नाग जांगला के निवासी थे। भाजपा में व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि नक्सली घटना हुई है। मृतक भाजपा का कार्यकर्ता है। इस घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है। राज्य सरकार के नक्सलमुक्त अभियान को लेकर नक्सलियों भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं पर अपने हमले बढ़ा दिये है।
बता दें कि पिछले हफ्ते ही जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर तोयनार थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने जनपद सदस्य व भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरूपति कटला हत्या कर दी थी। तिरूपति कटला शुक्रवार को तोयनार गांव में शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। रात करीब नौ बजे समारोह स्थल से बाहर निकलते ही नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम के चार लोग ग्रामीण वेशभूषा में आए और चाकू से गर्दन और सीने पर वार कर वहां से भाग गए। आसपास उपस्थित लोग घायल अवस्था में तिरुपति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्रवासी सहम गये।
राज्य सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ खोला मोर्चा :
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार लगातार नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ रही है। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन वर्ष के भीतर देश को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस कड़ी में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज होने से जवान बस्तर में विकास की गंगा बहाने में सहभागी हो रहे हैं। कुछ वर्ष तक जिन खेतों में नक्सली कब्जा कर यहां सब्जियां उगा रहे थे, जिन तालाबों में मछलियां पाल रहे थे, वहां सुरक्षा बलों के जवानों ने कैंप स्थापित कर दिये हिया और ये खेत ग्रामीणों को वापस लौटाये जा रहे है।
अमित शाह के बयान के खिलाफ नक्सलियों ने जताया विरोध :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता अभय ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास के दौरान करणपुर CRPF हेड क्वाटर में दिए गए बयान के विरोध में पर्चा जारी किया है। ‘बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में है.’ अमित शाह के इस बयान का खंडन करते हुए नक्सलियों ने इस बयान को जन आंदोलन और नक्सलियों के ऊपर बड़ी तेजी से दमन करने की घोषणा बताया है। अब इसके बाद नक्सली अपना अस्तित्व बचाने के लिये और राज्य सरकार के बीच संघर्ष बढ़ने की उम्मीद है।



