डॉक्टर दंपत्ति और बेटे को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, डिनर के बाद निकले थे टहलने, यहाँ की है घटना….।

रायपुर : वाक पर निकले डाक्टर दंपती और बेटे को एक तेज रफ्तार अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर की है। हादसे के बाद आरोपी कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए।

लिस ने बताया कि श्याम नगर निवासी डात. अनीश मेमन और उनकी पत्नी शबाना मेमन अपने 14 वर्षीय बेटे हसनेन मेमन के साथ बुधवार की रात साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद वाक पर निकले थे। तीनों सड़क किनारे टहल रहे थे।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इसी दौरान एक वर्ना कार तेज रफ्तार में पहुंची और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। कार में तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों शराब के नशे में थे। चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा उसने दो जगह और टक्कर मारी। घटनास्थल पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs