रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में एक हजार की राशि हस्तांतरित कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया है। इसमें सवाल ये उठता है कि 70 लाख महिलाओं के हिसाब से 700 करोड़ होने चाहिये, तो 655 करोड़ कैसे, इसका कारण बैंक से आधार लिंक ना होने के कारण कुछ महिलाओं के पैसे रुक गये। वहीँ कुछ की सभी राशि खाते में पहुँचने में लगभग 24 घंटे का समय लगेगा।
वहीँ इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मुझे नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाली ‘महतारी वंदन योजना’ को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। भाजपा की सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। इस राशि को पाने के बाद महिलाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई।
पीएम मोदी ने कहा, 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करेंगे :
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दो सप्ताह पहले मैंने प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। आज मुझे महतारी वंदन योजना को शुरुआत करने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश में 1 करोड़ लखपति दीदी आने वाले दिनों में 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करेंगे। केंद्र सरकार ड्रोन दीदी तैयार कर रही है। बहनों को निःशुल्क प्रशिक्षण देंगे। हमारी सरकार ने देश में 10 करोड़ महिला स्व सहायता समूहों को मदद दी है। महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किये जायेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा, चुनाव के पहले कई पार्टियां बड़े बड़े वादे करती है। भाजपा सरकार बनने के इतने कम समय में महतारी वंदन योजना पूरी हुई है। इसके लिए बधाई। भाजपा सरकार अपने हर गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा, इतनी गर्मी में लाखों महिलाएं बैठी है। मन कर रहा है आज मैं आपके पास होता। लेकिन कई कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण मैं काशी से बोल रहा हूं। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद आपके पास पहुंचा रहा हूं। एक बार फिर आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं। इस योजना को जारी करते हुये प्रधानमंत्री भी बहुत खुश दिखे। वहीँ खाते में राशि पाकर महिलायें भी खुश हो।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता करते हैं वास :
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपना बहुमूल्य समय छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने दिया है। इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आज आ गया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो हम महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। आज 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किश्त का अंतरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा कहती है, ।। यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवताः।। अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से इस ध्येय वाक्य को धरातल पर मूर्त रूप दिया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह मजबूत कदम छत्तीसगढ़ की आधी आबादी के सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ी छलांग है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप शक्ति-स्वरूपा हैं। आप राष्ट्र की निर्माता हैं। आपका योगदान अनमोल है, यह महतारी वंदन योजना आप लोगों को छोटा सा अर्पण है। मोदी जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इसके लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण बहुत जरूरी है। आप लोग जितनी सशक्त होंगी, हमारा देश और प्रदेश भी उतना ही सशक्त होगा।
आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, मोदी जी की ताकत से हमारी भी ताकत दोगुनी हो गई है। इस ताकत को बनाए रखना है। मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, उनको अपनी ताकत देकर आपको देश और प्रदेश की ताकत बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलायें उपस्थित थी, जिन्होंने इस गौरवान्वित करने वाले क्षण का आनंद लिया।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में ऑनलाईन जुड़े। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का स्वागत किया। महतारी वंदन योजना के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुलसी का पौधा भेंटकर कार्यक्रम स्थल पर किया स्वागत।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी मौजूद हैं। राजधानी समेत प्रदेश के 146 ब्लाक मुख्यालयों और 13 नगर निगम क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। वहीं यह योजना लागू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जायेगी। अभी सरकार आवास योजना को भी पूरा करेगी।
महतारी वंदन को लेकर पीएम मोदी की गारंटी :
13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने एक बात तय करके रखी थी कि विष्णुदेव सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महतारी वंदन को लेकर दी गई गारंटी को अवश्य पूरा करेगी। जो अब पूरी कर दी गई है।
बीते तीन माह से प्रदेश की लाखों महिलाएं इस योजना में मिलने वाले 1,000 रुपये की मासिक राशि की प्रतीक्षा कर रही थीं। राज्य सरकार के द्वारा वार्षिक बजट में योजना की राशि का प्रविधान करने से आशा तो बढ़ी, लेकिन पैसा कब से मिलेगा, इसे लेकर केवल बातें ही हो रही थी।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
इस बीच सरकार ने कहा कि सात मार्च को योजना शुरू होगी, लेकिन यह तिथि भी टल गई। अब 10 मार्च को पीएम मोदी स्वयं योजना की शुरूआत की। ऐसे में आज महिलाओं की प्रतीक्षा समाप्त हो गई। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई है। वहीँ 45,000 के लगभग जिन महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया है, उसकी भी व्यवस्था की जायेगी, जो की बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करवाने के बाद होगी।



