पटना (बिहार) : विधान परिषद चुनाव के लिए सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। आज नामांकन की अंतिम तारीख थी। 11 सीटों पर 11 उम्मीदवार उतरने की वजह से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नीतीश कुमार, राबड़ी देवी, मंगल पांडे और संतोष सुमन समेत सभी 11 उम्मीदवार एक बार फिर से एमएलसी बन गए हैं। निर्वाचित होने वाले सदस्यों में तीन बीजेपी, जेडीयू से 2, आरजेडी से चार, माले और हम पार्टी से एक-एक सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सभी अपने सर्टिफिकेट लेने पहुंचे।
सभी को मिला जीत का सर्टिफिकेट :
खबर है कि नीतीश कुमार भी अपना सर्टिफिकेट लेने विधानसभा सचिवालय पहुंचे। उनके साथ करीबी सहयोगी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा थे। जबकि पूर्व सीएम राबड़ी देवी सर्टिफिकेट लेने के लिए अपने विश्वसनीय नेता भोला यादव को भेजा। वो स्वयं नहीं पहुँच पाई। इसके साथ ही सभी 11 उम्मीदवारों को जीत सर्टिफिकेट मिल गया।
ये कर रहे थे उम्मीदवारी :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
आरजेडी की तरफ से अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर और सैयद फैसल अली उम्मीदवार थे। सीपीआई-एमएल से एक प्रत्याशी शशि यादव ने भी नामांकन दाखिल किया था। बीजेपी ने मंगल पांडे, डॉ लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। जेडीयू कोटे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और खालिद अनवर उम्मीदवार थे। राज्य विधान परिषद या विधान परिषद भारत के राज्यों में उच्च सदन है। बता दें कि राज्य विधान परिषद का एक स्थायी निकाय होती है। यह राज्य स्तर पर वैसे ही संचालित होती है, जैसे राज्यसभा केंद्र में कार्य करती है। इसकी स्थापना भारत के संविधान के अनुच्छेद 169 के तहत की गई थी।



