रायपुर: महतारी वंदन की पहली किश्त महिलाओं के खाते में आ चुकी है, वहीँ कुछ की तकनिकी कारणों से रुकी हुई है। वहीँ अब भाजपा की तरफ से लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अभियान में शामिल होकर लाभार्थियों के बीच पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने के लिए न्यू राजेन्द्र नगर के दुर्गानगर में पहुंचे। यहां पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री को योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से महतारी वंदन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से भेजी गई राशि की जानकारी ली। मुख्यमंत्री लगातार योजनाओं को लेकर आम जनता से जानकारी ले रहे है।
वहीँ महतारी वंदन की किश्त को लेकर जब मुख्यमंत्री ने पूछा तो महिलाओं ने बताया कि एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है। कई महिलाओं ने अपने मोबाईल स्क्रीन में आए मैसेज को मुख्यमंत्री को दिखाते हुए खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से चर्चा के दौरान उज्जवला गैस योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, पक्का घर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्ट्रीट वेंडर सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली।
उज्ज्वला गैस योजना से खाना पकाने में मिल रही है सुविधा :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
महिलाओं ने बताया कि उज्ज्वला गैस योजना से उन्हें खाना पकाने में काफी सुविधा मिल रही है। उन्हें समय पर गैस सिलेंडर मिल रहा है। यह सस्ता भी है और समय भी बच रहा है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से पूछा कि शासन की योजनाओं को मिलने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है।
महिलाओं ने कहा कि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। लाभार्थी संपर्क अभियान में मुख्यमंत्री ने दुर्गा नगर और आसपास के क्षेत्र की करीब 300 से अधिक महिलाओं से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद भूषण लाल जांगड़े, पूर्व विधायक रामजी भारती, संतोष जैन आदि लोग उपस्थित थे। अन्य आम नागरिक यहाँ उपस्थित हुये।



