फसल कटाई के दौरान हादसा: ट्राली के पहिये के नीचे दबकर दो साल के बच्चे की मौत, खेत में काम कर रही थी मां…..।

सागर(म.प्र.) : जिले के बीना कस्बे के अंतर्गत ग्राम बरधा में अनाज से भरी ट्राली के पहिए के नीचे दबकर दो वर्ष के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। बच्चे की मां उसे ट्राली की छांव में सुलाकर खेत में काम कर रही थी। चालक यह देख नहीं पाया और उसने अनाज भरे जाने के बाद ट्राली को जैसे ही आगे बढ़ाया, बच्चा उसकी चपेट में आ गया। बच्चे की मौत से उसके मजदूर माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फसल कटाई के लिए आया था मजदूर परिवार

जानकारी के अनुसार ग्राम बारधा में फसल कटाई के लिए मजदूरों का एक समूह आया हुआ था। समूह की एक महिला सदस्य ने अपने दो साल के बच्चे को सुलाकर एक ट्राली की छांव में पहिए के पास लिटा दिया। ट्राली में अनाज भरा जा रहा था। ट्राली भरने के बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया और उसे आगे बढ़ा दिया। हादसे में पहिए के नीचे लेटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृत बच्चे सत्यम पिता संतोष कौल के शव को अस्पताल लाया गया। बीना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

लापरवाही से अक्सर होते हैं हादसे

फसल कटाई के लिए कटनी, उमरिया, बिलासपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में मजदूर परिवार सहित इस क्षेत्र में आते हैं। काम के दौरान कई बार सावधानियां नहीं बरतने पर उनके साथ हादसे हो जाते हैं। कई बार लापरवाही से झोपड़ियों में आगजनी की घटनाएं भी हो जाती है। स्थानीय स्तर पर देख-रेख के इंतजाम नहीं होने से हादसे बड़ा रूप ले लेते हैं।