उमरिया(म.प्र.): जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में पाई गई एक युवती की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है। युवती की हत्या करने के बाद उसकी लाश को डेम में फेंका गया था। इस मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी बृजेन्द्र जायसवाल उम्र 20 साल निवासी पपौध जिला शहडोल सहित उसके दो सहयोगी मित्र अनीश जायसवाल उम्र 21 साल निवासी पपौध जिला शहडोल और अनुज जायसवाल उम्र 20 साल निवासी पपौध जिला शहडोल को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी के बाद आरोपित प्रेमी बृजेन्द्र जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका दुर्गा ढीमर उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसकी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
यह है मामला :
दिनांक मार्च को सूचनाकर्ता जागेश्वर प्रसाद सिंह निवासी ग्राम भोलगढ़ द्वारा बाणसागर डेम में किसी अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना थाना इंदवार में दी गई थी। जिस पर इंदवार पुलिस द्वारा तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया और कार्रवाई प्रारंभ की गई।घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देशानुसार मर्ग जांच के दौरान शव के पंचनामे की कार्रवाई पूर्ण कर उसे पीएम के लिए भेजकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
पहचान के बाद खुला रहस्य :
मर्ग जांच के दौरान उसकी पहचान दुर्गा ढीमर उम्र 21 साल निवासी ग्राम सरसी थाना पपौध जिला शहडोल के रूप में हुई। पुलिस ने युवती के परिजनों बयान दर्ज किए जिससे पता चला कि वह 25 फरवरी 2024 को बिना बताए घर से कही चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा दिनांक 27.02.2024 को थाना पपौध में दर्ज कराई थी।बयान के दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि दुर्गा का गोटानी उर्फ बृजेन्द्र जायसवाल के साथ प्रेम संबंध था। जिस पर परिजनो द्वारा गोटानी उर्फ बृजेन्द्र जायसवाल एवं उसके साथियों पर शंका जाहिर की गई।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
जांच में आई सच्चाई सामने :
परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस एंगल पर जांच की और युवती एवं संहेदी के मोबाइल नंबरों के तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए। जिस पर युवती एवं संदेही गोटानी उर्फ बृजेन्द्र जायसवाल का आपस में बातचीत होना एवं घटना के समय साथ होने के साक्ष्य मिले।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इसके बाद संदेही बृजेन्द्र जायसवाल से बारीकी से पूछताछ की गई जिस पर उसके द्वारा बताया गया कि उसका युवती के साथ प्रेम संबंध था एवं वह उससे शादी करने के लिये दबाब बना रही थी। आरोपी समाज में बदनामी के डर से अपने मित्र अनुज जायसवाल व अनीश जायसवाल के साथ मिलकर युवती को बाइक पर बैठाकर भोलगढ़ रेलवे पुल के पास ले गया और मौका पाकर उसका गला दबाकर हत्या कर शव को बाणसागर डेम में फेक कर भाग गए।



