स्वास्थ्य : गर्मियों में लगातार आने वाला पसीना पिंपल्स और ब्रेकआउट का कारण बन सकता है। तो पिंपल से अब और ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे पास उनका इलाज है। गर्मियां और स्किन प्रोब्लम्स एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। गर्मी में पसीने की वजह से चेहरा पूरी तरह से खराब हो जाता है। ऐसे में कुछ महिलाएं पार्लर का रुख करती हैं, जिससे वह त्वचा को ठीक रख पाएं। हम इस आर्टिकल में आपको स्किन केयर को कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आपकी त्वचा गर्मी के मौसम में भी चमकती रहेगी।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
फेस वॉश का रखें ख्याल :
सर्दियों में नहाना कम होता है, क्यों कि ठंड में पानी शरीर पर ढालना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। गर्मियों में इस आदत को छोड़ना ही होगा। आपको कम से कम दो बार तो अपना मुंह धोना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी स्किन के हिसाब से फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल :
गर्मियों के मौसम में सनस्क्रीन का बहुत ध्यान रखें। यह आपको तेज धूप व प्रदूषण से बचा कर रखती है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा चमकती रहती है।
एक्सफोलिएट करें :
गर्मियों में फेस पर स्क्रब भी करते रहना चाहिए। यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करता है। स्क्रब को खरीदते समय यह ध्यान रखें कि आपकी स्किन किस टाइप की है व आपको परेशानी क्या है। अगर आपको मुंहासे बहुत आते हैं, तो आपके लिए नीम वाला स्क्रब अच्छा रहेगा।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
खूब पानी पिएं :
गर्मियों में स्किन को चमकदार बनाने के लिए पानी खूब पिएं। आपको कम से कम दिन में 4 से 5 लीटर पानी पी लेना चाहिए। ऐसा करने आपकी स्किन पर निखार आएगा। आपको पिंपल्स की समस्या नहीं होगी।



