बिलासपुर : नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव का निलंबन रद्द कर पार्टी ने सदस्यता बहाल कर दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने यह आदेश जारी किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकिट लेनदेन के संबध में ऑडियो वायरल होने की वजह से महापौर को निलंबित किया गया था, जिसको लेकर बवाल मचा था और रामशरण यादव को पार्टी ने निलम्बित कर दिया था।
मामला पूर्व कांग्रेस विधायक अरुण तिवारी और मेयर रामशरण यादव के बीच टिकट के बंटवारे को लेकर था, जिस मामले में एक ऑडियो सामने आया था। जिसमें 4 करोड़ रूपये की डील हुई थी। जिसकी सूचना मिलते ही मेयर को नोटिस भेजा गया था। लेकिन इसके बाद सही जवाब नहीं मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था और अब उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है। उस समय इस ऑडियो के कारण राजनैतिक भूचाल आ गया था और इस मुद्दे को लेकर विपक्षियों ने काफी हंगामा किया था।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw




