कोरबा : नमो नमो मोर्चा भारत का एक अखंड राष्ट्र निर्माण की राष्ट्र प्रथम, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विचारधारा के साथ सन 2018 से क्रियाशील संकल्प, बद्ध संगठन, 26 अक्टूबर 2020 में हमारे देश के उर्जावान प्रधानमंत्रीजी के बडे भाई आदरणीय श्री सोमाभाई मोदीजी के करकमलों द्वारा वडनगर गुजरात में संवैधानिक रूप से स्थापित हुआ था। नमो नमो संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बिनोद अग्रमोदी को संस्था का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शर्मा ने श्री बिनोद अग्रमोदी को नमो नमो संगठन ट्रस्ट की जिम्मेदारी देने पर अपनी ख़ुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की हैं। उन्होंने बिनोद जी के लिये कहा कि उम्मीद करते हैं कि वे संस्था के द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कामों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। नमो नमो संगठन ट्रस्ट के नियम, लक्ष्य और अनुशासन व अपने कर्तव्य का सही से पालन करेंगे। साथ ही हमेशा पद की प्रतिष्ठा बनाये रखने और ट्रस्ट की वृद्धि और विकास के लिए रचनात्मक कार्य करेंगे।
क्या है नमो नमो संगठन :
नमो नमो मोर्चा भारत संगठन का नामकरण भारत के सबसे विश्वसनीय एवं वृहद हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर आधारित है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के अनुसार किसी भी देश की प्रगति में सबसे बड़ा योगदान युवा और महिला शक्ति का होता है। इन्हीं विचारों से ओतप्रोत हमारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार नमो नमो मोर्चा का उद्घघोष हमारे देश की समुचित असंगठित युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापार, नौकरदार, व, छात्रशक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना ताकि भारत वर्ष अपने प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त होकर बलशाली बनें। उनके इसी विचारधारा को लेकर श्री बिनोद अग्रमोदी ने अपना समय और समर्पण उपरोक्त संस्था को दिया और विशिष्ट जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



