संस्था बढ़ते कदम की सराहनीय पहल प्रतिवर्ष करते है मुफ्त दाना, सकोरा और कोटने का वितरण, बेजुबानों को दाना-पानी देने की अपील।

रायपुर : बढ़ते कदम संस्था छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है, संस्था द्वारा मानव सेवा के कार्य लगातार किये जाते है, उन्हीं सेवाओं में से प्रतिवर्ष भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुये, बढ़ते कदम द्वारा पक्षियों के लिये कोटना और पशुओं के पानी पीने के लिये सकोरा का वितरण लगातार कर रहे है। संस्था बढ़ते कदम मानव सेवा के साथ साथ मूक प्राणियों की सेवा के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहती है । वहीँ इस बार भी संस्था द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न स्थलों पर स्टाल लगाकर दाना सकोरा व कोटना का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

संस्था ने आम लोगों से भी किया निवेदन :

संस्था ने पशु प्रेमियों से निवेदन किया है कि यदि आप भी बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करने का भाव रखते हैं , तो संस्था के कार्यालय देवेंद्र नगर,मुक्तिधाम के अंदर किसी भी समय आकर दाना,सकोरा,एवं कोटना निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजू मंगतानी एवं संस्था महासचिव सुनील पेशवानी ने बताया कि विगत 13 वर्षों से संस्था द्वारा लगभग 80000 सकोरे एवम दाने के पैकेट एवम 9000 कोटना का वितरण अब तक किया जा चुका है। वहीँ परनी जगत की सेवा के लिये भी संस्था जनमानस से अपील करती है की अपने घर की छत, मुंडेर, आंगन में एवं ऑफिस, दुकान में प्रतिदिन पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत पहुचाने के लिए दाना पानी की व्यवस्था अवश्य करें साथ में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw