नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येन्द्र जैन नौ महीने बाद तिहाड़ जेल लौट आए हैं। जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उनकी नियमित याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने शाम को आत्मसमर्पण कर दिया।सुप्रीम कोर्ट ने 17 जनवरी को उनकी नियमित जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
शाम को सरेंडर करने निकले :
सत्येंद्र जैन आत्मसमर्पण करने के लिए शाम करीब छह बजे उत्तर पश्चिम दिल्ली में अपने सरस्वती विहार स्थित आवास से निकले। सुप्रीम कोर्ट ने जैन के वकील के उस मौखिक अनुरोध को खारिज कर दिया, जिसमें उन्हें एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।एक जेल अधिकारी ने कहा कि जैन शाम को तिहाड़ जेल पहुंचे। उन्हें जेल में रखने की औपचारिक प्रक्रिया जारी है।
मई में छह हफ्ते की मिली थी जमानत :
जैन ने मामले में उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाईकोर्ट के 6 अप्रैल, 2023 के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 26 मई, 2023 को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी थी।तब उन्हें छह हफ्ते के लिए छोड़ा गया था, लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसकी अवधि बढ़ती गई। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान उनसे मीडिया के समक्ष बयान देने और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से मना किया था।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इस मामले में किया था गिरफ्तार :
ईडी ने आप नेता को कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 30 मई, 2022 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2017 में उनके खिलाफ दर्ज सीबीआई एफआईआर के आधार पर गिरफ्तार किया था।



