राजधानी में आज भी अंधड़ और बारिश की संभावना, इन क्षेत्रों के लिये मौसम विभाग ने जारी किया यलो और ऑरेंज अलर्ट….।

रायपुर: राजधानीसहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदल गया है, दो दिन से छाए बादल लोगों को धूप से राहत दिला रहे थे, लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। अंधड़ के साथ बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम में ठंडक आ गई और रात के साथ दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए आरेंज और 20 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर में आज भी दोपहर बाद अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है। वहीँ मौसम में बदलाव के बाद राजधानी समेत प्रदेश भर में शाम को हवा की गति 50 किलो मीटर प्रति घंटा तक पहुंच जा रही है। सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद पारा दो डिग्री कम दर्ज किया गया। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इन जिलों में लोग बिजली की आवाजाही से परेशान रहे। वहीं कवर्धा, जीपीएम व कोरिया जिले में ओलों की बरसात हुई। रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों से फसलों को भारी नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं। राजधानी में कई जगह होर्डिंग फट गई और ग्रामीण क्षेत्रों में आम, चना और तिवरा की फसल भी काफी प्रभावित हुई हैं।

आज भी अंधड़ के साथ बारिश की संभावना :

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में अचानक मौसम बदलने की कई वजह है। छत्तीसगढ़ में दक्षिण दिशा से काफी ज्यादा मात्रा में नमी पहुंच रही है। एक चक्रवाती सिस्टम पश्चिमी विदर्भ और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। और समुद्र सतह से 1.5 किमी ऊपर सक्रिय है। एक द्रोणिका झारखंड से लेकर ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश तक फैली हुई है। दूसरी द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से लेकर पश्चिमी विदर्भ और आसपास के इलाके से होते हुए कर्नाटक तक है। इन वजहों से अगले 24 घंटों, मंगलवार तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। सामान्य से अति बारिश भी हो सकती है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और दुर्ग जिले के धमधा अंतर्गत ग्राम पारबोड़, खपरी व जाताघर्रा में ओले गिरे। यहां शाम करीब छह बजे से लगभग 40 मिनट तक ओले गिरे, सड़क पर बर्फ की चादर बन गई। इसके अलावा बेमेतरा, कवर्धा में भी वर्षा हुई। दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी, ऐसी जानकारी सामने आई है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इससे पहले द्रोणिका के प्रभाव से सोमवार को रायपुर का मौसम बदल गया। रात को तेज हवाएं चलने और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और दुर्ग जिले के धमधा अंतर्गत ग्राम पारबोड़, खपरी व जाताघर्रा में ओले गिरे। यहां शाम करीब छह बजे से लगभग 40 मिनट तक ओले गिरे। इसके अलावा बेमेतरा, कवर्धा में भी वर्षा हुई। दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।