रायपुर : पारिवारिक विवाद कई बार इतने बढ़ जाते है कि लोगों को कानून का सहारा लेना पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला पति-पत्नी के विवाद का महिला थाने पहुंचा। पुलिसवालों ने दोनों के बीच सुलह कराने के लिए काउंसिंलिंग शुरू की, दोनों पक्षों को समझाया। इसी बातचीत के दौरान पत्नी अचानक उग्र हो गई और इसके बाद उसने अपने पति से मारपीट शुरू कर दी। महिला की मां और भाई ने भी उसकी पिटाई कर दी। बचाव करने वाली महिला पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की गई। इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने आरोपी महिला और रिश्तेदारों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। उनके पति ने भी अलग से पत्नी, सास-साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैय्यद आसिफ अली और उनकी पत्नी यास्मिन बानो के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत महिला थाने तक पहुंची। दोनों के बीच विवाद सुलझाने और घर टूटने से बचाने के लिए पुलिस ने दोनों की काउंसिंलिंग शुरू की। रविवार को दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाया गया था। इसी दौरान आसिफ और यास्मिन के बीच सुलह होने के बजाय विवाद बढ़ गया। यास्मिन उग्र हो गई और आसिफ से मारपीट करने लगी। इस दौरान उनकी मां नसीम बेगम और भाई वसीम खान भी पहुंच गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर आसिफ की जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई के बाद नहीं हो सकी काउंसिलिंग :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
मारपीट के दौरान महिला थाना प्रभारी वेदवति दरियो और महिला एसआई वर्मा ने आसिफ का बचाव किया, तो यास्मिन और उनके रिश्तेदारों ने उनके साथ भी बदसलूकी कर दी और काउंसिंलिंग होने नहीं दिया और जमकर बवाल मचाया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने FIR दर्जकर सभी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की और काउंसिलिंग रोक दी।
मामले की शिकायत मिली थी। इसके बाद महिला सहित तीन के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। :सुधांशु बघेल, टीआई, कोतवाली, रायपुर



