स्वास्थ्य : नींद, बाहरी उत्तेजनाओं के प्रति कम प्रतिक्रिया की एक सामान्य, प्रतिवर्ती, आवृत्ति स्थिति है। यह एक उन्नत निर्माण क्रिया विषयक (एनाबोलिक) स्थिति है, जो विकास पर जोर देती है। नींद, शरीर को मरम्मत करने और फिट रहने में मदद करती है। नींद के दौरान, शरीर और मस्तिष्क को मरम्मत, पुनर्स्थापन और पुनः ऊर्जावान बनाने की प्रक्रिया चलती है। दिनभर की मानसिक और थकावट को दूर कर अगले दिन फिर से कार्य करने के लिये पुनः उर्जा देती है।
नींद ना आने के कुछ कारण :
- हर रोज सोने के समय में लगातार बदलाव होना।
- दोपहर में सोना या झपकी लेना, जिससे रात को नींद आने में परेशानी होती है।
- सोते वक्त ज्यादा शोर होना या रूम में अधिक रोशनी होना।
- व्यायाम न करना।
- सोते वक्त मोबाईल व टीवी जैसे उपकरणों का उपयोग करना।
- धूम्रपान करना।
- पूरे दिन कैफीन युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करना।
- कुछ खास तरह की दवाइयों का सेवन करना।
अच्छी नींद के लिये आजमायें ये सरल नुस्खे :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
- सोने से पहले आप ठंडे पानी से अपने हाथ पैर और मुंह को धोए।
- अगर आप अपने पैरो के तलवे पर सरसों के तेल की मालिश करेगें तो आपको अच्छी नींद आएगी।
- आपके सोने के कमरे में अँधेरा और शांति होनी चाहिये जिससे आप चैन की नींद सो सके।
- सोने से पहले आप को ढीले ढाले कपड़े पहनने चाहिये।
- सोने से पहले गर्म दूध पीने से भी आपको अच्छी नींद आती है।
- अत्यंत धीमी आवाज में धीमा संगीत सुने।
- श्याम तुलसी का रस निकाल रख लें और रात को सोते समय नाक में डालकर सो जायें।
खराब या कम नींद से होने वाले नुकसान :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
- 1- स्ट्रोक का खतरा चार गुना बढ़ जाता है।
- 2- डायबिटीज की आशंका बढ़ जाती है।
- 3- कई तरह के कैंसर का खतरा होता है।
- 4- दिल की बीमारी का खतरा 48 फीसदी बढ़ जाता है।
- 5- कम नींद का ब्रेन टिश्यू पर असर पड़ता है।
- 6- वर्क प्लेस पर प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है।
- 7- व्यक्ति का लुक और त्वचा खराब होती है।
- 8- भूख ज्यादा लगने से ओवर ईटिंग का खतरा।
- 9- मानसिक असंतुलन बिगड़ने से एक्सीडेंट का खतरा तीन गुना बढ़ता है।
- 10- सर्दी का खतरा तीन गुना रहता है।
- 11- सिरदर्द होने के चांस और बढ़ जाते हैं।
- 12- नींद का न पूरा होना मतिभ्रम को बढ़ाता है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



