सूरजपुर : नशे में धुत्त युवक-युवतियां आये दिन बवाल मचाते रहते है, युवक तो युवक , युवतियां भी नशेखोरी में पीछे नहीं है। वहीँ जब छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं पर भरी बारिश तो कहीं ओले गिरे हुये है। वहीँ इसी बीच सरगुजा जिले में नशे में धुत दो युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा लोगों को देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि, जींस-शर्ट पहनकर सड़क पर घूम रही युवती शराब के नशे में धुत्त थी, जिसके चलते उन्होंने सड़क पर जमकर हंगामा किया। घटना के समय लोगों का यहाँ हुजूम जैम गया था, वहीँ मामले में किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।
बताया जा रहा है कि, दोनों युवतियां नशे में इतनी धुत थीं कि, उससे ठीक तरह से चलते भी नहीं बन रहा था और वो चलते-चलते लड़खड़ाते हुए गिर रही थीं। यही नहीं, दोनों युवतियों ने सड़क पर जमकर हंगामा भी किया, उन्होंने काफी शराब पी हुई थी। इस हाईवोल्टेज ड्रामे का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो गांधीनगर का है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



