बदायूं साजिद एनकाउंटर की होगी जाँच, DM ने जल्द मांगी रिपोर्ट।

बदायूं (उ.प्र.) : दिल दहला देने वाले डबल मर्डर केस में अब नया मोड़ आ गया है। दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम मनोज कुमार ने एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर 15 दिन में जांच की रिपोर्ट मांगी है। इस एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाये जा रहे है।

बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस हत्याकांड के एक आरोपी साजिद के भाई जावेद का अब तक कोई पता नहीं चला है। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं., लेकिन अब तक वह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भी लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर भागा था साजिद :

जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीनों कम उम्इर के बच्सचे बताये गये है। पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को हुआ था। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि साजिद क्षेत्र में नाई की दुकान चलाता था और उसकी दुकान मृतक बच्चों के घर के काफी पास में स्थित है।

आपसी दुश्मनी में की थी हत्या :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बताया गया है कि आरोपी घर में गया और पहले बच्चों की दादी से मिला और उसके बाद उसने दूसरी मंजिल पर जाकर तीनों बच्चों पर हमला किया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी साजिद ऊर्फ जावेद मौके से भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। वह शेखूपुर के जंगल में दिखाई दिया। आरोपी ने पुलिस पर फायर किया और फिर पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने कहा कि घटना आपसी दुश्मनी के कारण हुई थी। जबकि पिता विनोद का कहना हमारी उससे कोई दुश्मनी नहीं थी उसने ऐसा क्यूँ किया समझ से परे है।