निजी कंपनी के इंजीनियर ने ट्रेनों से चुराए चादर-कंबल, तकिए-तौलिए, पत्नी ने आरपीएफ में की शिकायत।

भोपाल (म.प्र.): महिला ने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ चोरी की शिकायत रेलवे पुलिस से की है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने दक्षिण रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे सहित अन्य रेलवे के करीब 40 तौलिए, 30 चादर, 6 कंबल और तकिए के खोल चुराए हैं। भोपाल में एक बड़ा अजीब तरह की चोरी का मामला सामने आया है। इस चोरी के मामले में एक माह पहले ही शादी करने वाली महिला ने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ चोरी की शिकायत रेलवे पुलिस से की है। रेल पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला से संपर्क कर जानकारी ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि बुधवार दोपहर तक इंजीनियर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज नहीं हो सका था।

जानकारी के अनुसार अफसाना खान राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं और उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी मोहम्मद अरशद खान से उनका निकाह करीब 12 जनवरी 2024 को निकाह हुआ है। अरशद एक निजी कंपन में इंजीनियर है और भोपाल में पदस्थ है। वह भेपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित दाता कॉलोनी के 202 नंबर मकान में किराये से रह रहा है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

अफसाना ने रेलवे पुलिस बैरागढ़ को ऑनलाइन शिकायत में बताया कि शादी के बाद जब मैं पति के साथ भोपाल में उसके किराये के मकान में रहने लगी तो एक दिन मुझे एक बड़ा बॉक्स दिखा। मैंने बॉक्स को खोला तो उसमें दक्षिण रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे सहित अन्य रेलवे के करीब 40 तौलिए, 30 चादर, 6 कंबल और तकिए के खोल मिले। मैंने पति से पूछा तो उसने कहा कि पुरुष प्रधान समाज है, तुम मेरे कार्य में दखल न दो।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

शिकायत करने पर पति ने की मारपीट
महिला अफसाना का आरोप है कि ईद की सफाई के लिए मैंने बॉक्स खोला तो उसमें रेलवे से चुराए गए चादर, तकिए और तौलिए मिले हैं। मैंने पति अरशद से इस संबंध में बात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन रेलवे को चुराए गए सामान लौटाने को राजी नहीं हुए। उल्टे हमें धमकाने लगे कि जैसा मैं कहूं, तुम तो वैसा करो। इसलिए मैंने शिकायत की। मेरे शिकायत करने के बाद पति ने मेरे साथ मारपीट की है।