राजनांदगांव से भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग, कांग्रेस के ही इस नेता ने की मांग, और किया ऐसा….।

रायपुर : राज्य चुनाव हारने के बाद भूपेश की लोकप्रियता में आई कमी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है, वहीँ कांग्रेस की गलत नीतियाँ उसे सही निर्णय लेने नहीं दे रही है। पाटन से विधायक बन चुके भूपेश पर कांग्रेस ने राजनंदगांव से सांसद का टिकट दिया है। वहीँ लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। घमासान मचने का सबसे बड़ा कारण पूर्व सीएम और राजनांदगांव से लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल है। दरअसल भूपेश बघेल इन दिनों न सिर्फ भाजपा के निशाने पर हैं, बल्कि अपने ही नेताओं के आरोपों से घिरे हुए हैं। एक के बाद एक पूर्व सीएम बघेल पर कई आरोप लग रहे हैं और तो और अब राजनांदगांव सीट से उनकी टिकट काटने की मांग होने लगी है। भूपेश बघेल की टिकट काटने को लेकर दिग्गज कांग्रेस नेता और पीसीसी डेलीगेट्स रामकुमार शुक्ला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। इसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भूचाल आ गया है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw