मासूम बच्चों की मौत का हत्यारा, दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, पकड़ में आने के बाद किया ये खुलासा….।

बदायूं (उ.प्र.) : दो बच्चों की घर में घुसकर निर्मम हत्या के मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी पुलिस ने इस हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है, जावेद अब पुलिस पकड़ में है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, जावेद दोनों बच्चों की हत्या के बाद पहले दिल्ली भाग गया था। इसके बाद उसे पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। वहीँ बदायूं हत्याकांड के अन्य आरोपी साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया है। मामले ने सांप्रदायिक रंग पकड़ लिया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना में संज्ञान लिया है। 

फरार आरोपी जावेद पर 25 हजार का था इनाम :

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद से दूसरा आरोपी जावेद फरार चल रहा था, घटना के बाद वह भाग गया था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने जावेद के सिर पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और उसने जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। 

बदायूं में हत्याकांड के बाद जावेद अपना मोबाईल बन्द कर दिल्ली भाग गया था। वह दिल्ली से आ कर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था। हालांकि, देर रात सैटेलाइट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। इसके बाद बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। 

जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जावेद इस वीडियो में कह रहा है कि वह सीधा शरीफ आदमी है, उसके बड़े भाई साजिद ने ये हत्या की है और उसका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है। जावेद वीडियो में खुद को पुलिस के हवाले करने को कह रहा है। जावेद ने कहा है कि जिनकी हत्या हुई है उस घर से उनके बहुत अच्छे ताल्लुकात थे। जावेद और साजिद दोनों आपस में भाई बताये गये है। 

बच्चों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

आयुष और आहान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली जानकारी सामने आई है। दोनों बच्चों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए हैं। बड़े बच्चे आयुष की बॉडी पर 14 और आहान की बॉडी पर 9 वार किए गए हैं। यानी की दोनों की बॉडी पर कुल 23 वार किए गए थे। जानकारी मिली है कि गर्दन पर वार करने के बाद दोनों बच्चों की पीठ, छाती, और पैरों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए। पैरों पर इस तरह के वार मिले हैं जैसे जब कोई भाग रहा हो और उस समय उस पर वार किए गए हो। बहुत ही बेरहमी से दोनों बच्चों की हत्या को अंजाम दिया गया है।