छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के नये कार्यालय का उद्घाटन संत युधिष्ठिर लाल ने किया।

रायपुर : छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत का गठन राज्यस्तर के सिन्धी संस्थाओं को एकजुट करने और समाज के उत्थान के लिये किया गया है। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश दरयानी का पहला वादा प्रदेश कार्यालय के स्वतंत्र संचालन के साथ बुधवार को शुरू हो गया है। इस अवसर पर उद्घाटन करते हुए संत युधिष्ठिर लाल ने कहा कि देश में जिस तरह एक लहर चल पड़ी है युवा शक्ति को आगे लाने में, उसी तरह सिंधी समाज में भी छत्तीसगढ़ के युवा हाथों में समाज की बागडोर सौंपी है। इसलिए तेजी व ऊर्जा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी व उनकी टीम ने अपना पहला वादा पूरा किया है। कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद संत युधिष्ठिर लाल ने समाज जनों को अपनी बधाइयाँ और शुभकामनायें भी दी।

घोषणा पत्र का पहला वादा जीत के 17 दिन में पूरा करते हुए अध्यक्ष महेश दरयानी ने समाज को भरोसा दिलाया कि बाकी जो उनके द्वारा घोषणा पत्र में वादे किए गए हैं वह भी जल्द से जल्द पूरा करेंगे, समाज के उत्थान के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया कि पंचायत के चुनाव में 10 वादे किए गए थे, जिसमें सबसे मुख्य वादा सामाजिक भवन के लिए जमीन और भवन निर्माण कराना है। आयोजन में मुख्य रूप से पंचायत के संरक्षक आसुदाराम वाधवानी, अमर परवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, जीवत बजाज, कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी, सह कोषाध्यक्ष तनेश आहूजा, सचिव नत्थूलाल धनवानी के साथ-साथ सिंधी समाज के लोेग उपस्थित थे। मुखीगणों व समाज सेवियों में मुख्य रूप से मुखी मन्नूमल पृथ्वानी भाई साहब मनोहर उदासी भाई मुरलीधर उदासी रमेश मिरघानी मुखी अचुमल गावरी सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी माचिस मीडिया को सामाजिक युवा मोनू आहूजा ने दी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw