कोरबा : तीन बच्चों की मां ने अपने चचेरे देवर तीन व बच्चों के पिता के साथ गांव में ही एक पेड़ में फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस ने प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। वैधानिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
दोनों की पहचान देवर भाभी के रूप में की गई है। जहां दोनों के शव एक ही फंदे पर लटकते हुए मिले हैं। मृतक उमेन्द्र गोंड 27 वर्षीय वहीं कलावती 34 वर्षीय उदरदा निवासी है। कोरबा के पसान थाना के तहत ग्राम पंचायत बैरा के आश्रित मोहल्ला उदरदा में एक पेड़ पर दो लोगों के शव लटकते हुए मिले। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
जिला मुख्यालय से लगभग 98 किलोमीटर दूर पसान थाना अंतर्गत यह घटना ग्राम पंचायत बैरा के आश्रित मोहल्ला उदरदा की है। बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत में काम करने निकले, तब उन्होंने गांव के समीप ही बीही (अमरूद) के पेड़ पर उमेंद्र गोंड 27 वर्ष और कलावती 34 वर्ष का शव लटकते देखा। इसके साथ ही पूरे ग्राम में खबर आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना किसी ने पसान पुलिस को दी। स्थल पर पहुंची पुलिसस ने शव नीचे उतरवा कर वैधानिक कार्रवाई की। इसके बीच दोनों के स्वजन भी स्थल पर पहुंच गए। पुलिस को स्वजनों ने बताया कि कलावती व उमेंद्र दोनों के मध्य देवर भाभी का संबंध है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
परिजनों की माने तो उन दोनों ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया है यह उनके भी समझ से परे है। मृतका का पति रोजी मजदूरी का काम करता है। इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर दोनों के बीच किस तरह का संबंध था और कैसा संबंध था की दोनों ने एक साथ एक ही फंदे पर फांसी लगा ली है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।



