लटकती तोंद को अंदर करने का ये सरल तरीका, एक बार आजमाकर देखें….।

स्वास्थ्य : ज्यादा मोटापा काफी हानिकारक होता है, मोटापा आजकल की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे पहले वजन को नियंत्रित करने की सलाह देते हैं। खराब दिनचर्या और खान-पान के चलते तेजी से वजन बढ़ने लगा है। ऐसे में शरीर में कई परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। वजन बढ़ते ही सबसे पहले तोंद बाहर निकालती है। पेट पर जितनी जल्दी चर्बी चढ़ती है उसे घटाना उतना ही मुश्किल हो जाता है। लटकटी तोंद के कारकण कपड़े भी फिट नहीं हो पाते हैं। कई बार हम अपने बेडौल शरीर के चलते खुद ही असहज महसूस करते हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज और डाइट के साथ इस सहजन (मूंगा) यानि मोरिंगा से बने हेल्दी ड्रिंक को भी डाइट में शामिल करें। इससे तेजी से आपका वजन कम होने लगेगा। जानिए सहजन वजन घटाने में कैसे मदद करता है और इससे कैसे बनाते हैं वेट लॉस ड्रिंक?

सहजन (मूंगा) के पत्तों से कम होगा मोटापा :

सहजन (मूंगा) जिसे अंग्रेजी में मोरिंगा कहते हैं एक ऐसा पौधा है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। सहजन (मूंगा) के पत्ते और फूल सेहत के लिए कमाल का काम करते हैं। सहजन के पत्तों में क्लोरोजेनिक एसिड और पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहजन के पत्ते मदद करते हैं। इससे तेजी से वजन भी कम होता है। अगर आप रोजाना सहजन के पत्तों से बना ये ड्रिंक पिएंगे तो मोटापा कम हो जाएगा। हल्के व्यायाम के साथ इसके रस का सेवन भी महत्वपूर्ण है

वजन घटाने के लिए सहजन का सेवन कैसे करें :

मोटापा घटाने के लिए आप सहजन (मूंगा) के पत्तों का कई तरह से उपयोग कर सकते हैं। हालांकि सहजन (मूंगा) की पत्तियों से बना पेय ज्यादा असरदार साबित होता है। इस पेय को तैयार करने के लिए आपको 1 कप पानी लेना है और उसमें सहजन (मूंगा) की पत्तियों को डालकर उबालना है। थोड़ी देर उबलने के बाद इस पानी को छान लें और पी लें। इससे सालों की जमा चर्बी आसानी से पिघलने लगेगी। आप चाहें तो सहजन के पत्तों को चबाकर भी खा सकते हैं। स्मूदी या फिर किसी जूस में भी ये पत्ते डालकर पी सकते हैं। सहजन के पत्तों का सेवन करने से आपकी वेट लॉस जर्नी आसान और तेज हो जाएगी। मोटापा घटाने के लिये यह एक सरल साधन है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw