दिल्ली : ED की टीम ने गुरुवार शाम को सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने सीएम के खिलाफ ये कार्रवाई शराब घोटालें में चली 2 घंटे की पूछताछ के बाद की है। इस इससे पहले गुरुवार शाम को ही ईडी पूछताछ के लिए दसवां समन लेकर सीएम आवास पहुंची थी। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट से भी केजरीवाल को कोई राहत नहीं मिली थी।
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंची थी। यहां उनके आवास पर सीएम से दो घंटे की पूछताछ हुई। इस दौरान ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के आवास पर मौजूद रहे। PMLA की धारा 50 के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
ईडी के जांच अधिकारी जोगेंद्र सीएम केजरीवाल से पूछताछ कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उनके घर की भी तलाशी ली गई थी। इस बीच केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने की बात कही थी।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इस बीच दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज भी केजरीवाल के घर के बाहर पहुंचे और उन्होंने कहा था कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी है। बता दें की आज ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा था कि सीएम केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत नहीं है। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘भाजपा की राजनीतिक टीम (ED) .,केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती…क्योंकि AAP ही BJP को रोक सकती हैं.. सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता’।



