कोरबा : अलग-अलग तरीके से लोग दुर्घटनाओं के शिकार लगातार हो रहे है। खबर है कि रिस्दी के पास रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाईन थाना रामपुर पुलिस अंतर्गत यह घटना गुरूवार को सुबह नौ बजे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार साहू 35 वर्ष सुबह प्रथम पाली में ड्यूटी करने बाल्को जा रहा था। इस दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए संजीव को अपनी चपेट में ले लिया, गंभीर रूप से चोट लगने पर संजीव की स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजन गमगीन है।
घटना के बाद स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी और आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, पर डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। संजीव कुमार मूलत: ओडिशा का रहने वाला था और वर्तमान में कोरबा के रिस्दी में रह कर बालको के वेदांता कंपनी में काम करता था। संजीव के कंपनी के साइड इंचार्ज अनिश सिंह ने बताया कि उसे फोन पर घटना की जानकारी मिली। जब वह घटना स्थल पहुंचा तो उसे जिला मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया था। घटना की सूचना संजीव के परिजनों को दे दी गई है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बताया जा रहा है कि संजीव घर का इकलौता कमाने वाला युवक था और तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसका दो माह का एक बेटा भी है। घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।



