रायपुर : समता कॉलोनी में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में वर्षभर विविध कार्यक्रम आयोजित होते है, यहाँ श्रद्धालु काफी संख्या में सह्मिल होते है। विशाल स्तर पर कभी भजन संध्या का आयोजन होता है, तो कभी श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जाती है। मंदिर ट्रस्ट से सम्बंधित महिला मंडल मंदिर की व्यवस्था भी संभालती है। उसी परिप्रेक्ष्य में महिला मंडल की सदस्या सभी कार्यक्रमों को मिल जुलकर आयोजित करती है।
होली का त्यौहार मनाया महिला मंडल ने :
राधाकृष्ण मंदिर के महिला मंडल ने वृन्दावन की होली उत्सव नाम से समता कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में होली का कार्यक्रम आयोजित किया , जिसमें राधाकृष्ण की जोड़ी बनाई गई थी, और उसी के समक्ष सभी महिलाओं ने ब्रज और वृन्दावन को ध्यान में रखकर फुल्लों की होली खेली। इस कार्यक्रम में कॉलोनी की सैकड़ों महिलायें शामिल हुई। इस कार्यक्रम की जानकारी महिला मंडल की अनीता छाबड़ा ने दी। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में महिला मंडल की अध्यक्ष किरण अग्रवाल , रेखा बंसल, सरला, अनीता छाबड़ा, मंजू, बीना मित्तल की सहभागिता रही।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



