रायपुर : राजधानी में बादल छंटने के साथ तापमान में लगातार वृद्धि का दौर बना हुआ है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के लगभग पहुंच गया है। रात को लोगों को गर्मी के कारण नींद आने में दिक्कत हुई, वहीँ कई जगहों पर सुबह 4 बजे बिजली का सिस्टम फ़ैल होने से वोल्टेज की समस्या बनी रही। IMD ने बताया है इस बार गर्मी में बेतहाशा बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है। वहीँ अब गर्मी से राहत समाप्त होने वाली है। इस बार की होली और ज्यादा तपाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
वहीं शुक्रवार को रायपुर का तापमान 35 डिग्री के लगभग पहुंच गया। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। ठंडी हवाओं के आने के कारण शुक्रवार को अभी भी मौसम में ठंडकता रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म :
प्रदेशभर में सर्वाधिक गर्म क्षेत्र डोंगरगढ़ रहा। राजनांदगांव को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही रहा। एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेशभर में अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि बेमौसम बारिश के बाद अब मौसम बदल चुका है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे धूप का प्रभाव बढ़ने लगा है। अगले दो से तीन दिनों तक इसमें गिरावट की संभावना नहीं है। तापमान में लगातार वृद्धि होगी।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



