रायपुर : तेज रफ़्तार वाहन चालकों की लगातार जान ले रही है। रात में डिवाइईर वाहन चालकों को नहीं दिखते, जिससे वो दुर्घटना का शिकार हो जाते है। ऐसा ही राजधानी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खबर है कि पीटीएस माना चौक के पास तेज रफ़्तार बाइक डिवाईडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाईक सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बाईक इतनी स्पीड में थी कि युवक-युवती दूर फेंका गए। बाईक के परखच्चे उड़ गये।
हादसे के समय बाईक सवार युवक हेलमेट पहने हुआ था फिर भी उसकी जान बच न सकी। यह मामला माना थाना इलाके का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस अपनी आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
माना थाना की पुलिस ने बताया कि देर रात पीटीएस माना चौक के पास एक तेज रफ़्तार बाईक अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। प्राथमिक जांच से पता चलता है कि बाईक की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि हादसे के बाद युवक-युवती घिसटते हुए दूर जा गिरे। वहीं बाईक भी काफी दूर फेंका गई। मृतकों में युवक की पहचान 22 वर्षीय अमन तिवारी के रूप में हुई है, जोकि महाराजपुर कवर्धा जिला का रहने वाला है। वहीं युवती की पहचान आडिजा पोद्दार के रूप में हुई है, जोकि डीडी नगर के रायपुर की निवासी है।



