रायपुर: कई बार लोगों के फर्जी विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बदमाश वायरल कर देते है, इनसे बड़ी हस्तियाँ भी अछूती नहीं रहती है। वहीँ अब लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल सारे हथकंडे अपनाने लगे हैं। जानकारी के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय का एक एडिटेड विडियो काफी वायरल हुआ है। इसके खिलाफ आज भाजपाइयों ने सिविल लाइन थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता थाने पहुंचे।
शिकायत में भाजपाइयों ने कहा है कि, मुख्यमंत्री के द्वारा 3 अप्रैल को महासमुंद में मंच से दिए गए उद्बोधन से छेड़छाड़ कर कांग्रेस पार्टी के राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए वोट अपील करते हुए दिखाया गया है। यह न केवल आपत्तिजनक है, वरन चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है। क्या इस प्रकार का कृत्य हो सकता है? आवेदक उक्त कृत्य से निजी तौर पर बेहद आहत हैं और उन्हें मानसिक पीड़ा हई है। अतः सोशल मीडिया में जारी उक्त वीडियो निर्माता के विरुद्ध अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही करने एवं उक्त सोशल मीडिया साइट, चैनल को प्रतिबंधित किया जाए। ऐसा उन्होंने अपनी शिकायत में कहा।
यह कांग्रेस की हताशा और निराशा :
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि, कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार रही है। दूर-दूर तक कांग्रेस की जीत असंभव है, इसीलिए अब वह इस प्रकार के कृत्य कर रही है। यह कांग्रेस की हताशा और निराशा ही है। ऐसे कृत्य करने पर कांग्रेस के लोगों पर अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। कांग्रेस पूरी तरह से मानसिक दिवालियेपन का शिकार है। कांग्रेस राजनीति के निम्नतम स्तर पर उतर आई है। आदिवासी समाज से आने वाले प्रदेश के सरल सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वीडियो एडिट करना जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्रदेश की जनता इसका करारा जवाब देगी। वहीँ राज्य से भी कांग्रेस को जनता ने बेदखल कर दिया है।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, निर्वाचन आयोग समिति प्रमुख विजय शंकर मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडे, रसिक परमार, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, अमित साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।



