भारत ने पाकिस्तान में करवाई मोस्ट वांटेड 20 आतंकियों की हत्या, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आई यह बात….।

अंतर्राष्ट्रीय : भारत को लेकर दुनिया में बात ना हो आजकल ऐसा नहीं होता, भारत की छोटी से छोटी बात को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बातें होने लगती है। फिर जब पाकिस्तान में आतंकवादी मारे जा रहे हों तो फिर उसकी बात होना भी जरुरी है। भारत ने बीते चार सालों में पाकिस्तान में 20 हत्याएं करवाने की साजिश रची है। इस बात को लेकर जानी मानी इंटरनेशनल मीडिया ऑर्गनाइजेशन द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में भारतीय और पाकिस्तानी खुफिया सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि भारत ने विदेशों में रहने वाले वांटेड आतंकवादियों को खत्म करने की अपनी रणनीति के तहत पाकिस्तान में कई लोगों की हत्याएं करवाईं। कथित ऑपरेशन कथित तौर पर भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एलासिसिस् ( RAW) एजेंट्स द्वारा किए गए थे। इसमें 20 आतंकवादी मारे गये है।

अज्ञात बंदूकधारियों ने की हत्याएं :

लंदन आधारित न्यूज वेबसाईट ने कहा है कि है कि साल 2029 के बाद इन 20 हत्याओं को पाकिस्तान में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने अंजाम दिया है। पहले भारत को इन हत्याओं से अनौपचारिक तौर पर जोड़ा जाता था। यह पहला मौका है जब भारत के खुफिया सूत्रों ने पाकिस्तान में चलाए गए कथित ऑपरेशन में भारतीय खुफिया एजेंसी की संलिप्तता होने की बात कही है। इसके साथ ही इन हत्याओं में रॉ की सीधी संलिप्तता से जुड़े विस्तृत रिपोर्ट भी देखे गए हैं। भारतकी RAW को लेकर अब यही कहा जाने लगा है कि इजराईल की मोसाद की तरह भारतीय एजेंसी RAW भी इसी तरीके से काम कर रही है।

भारत पर पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप :

यह पहली बार नहीं है जब भारत को इस तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा है। यह तीसरा मौका है जब भारत पर विदेशी धरती पर अपने दुश्मनों को खत्म करने का आरोप लगा है। सबसे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री ने ऐसा ही आरोप लगाया था। लेकिन इसे साबित अभी तक नहीं किया जा सका है। ट्रूडो ने कहा था कि भारत ने कनाडा की धरती पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाई है। इसके बाद अमेरिका ने भी दावा कि उसने अमेरिका में भारत की ओर से खालिस्तानी आतंकी गुरवंत सिंह पन्न की हत्या की साजिश विफल की। 

यूएई में भारतीय खुफिया स्लीपर सेल? :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

खबरों के अनुसार,संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बैठे भारतीय खुफिया स्लीपर सेल ने इन हत्याओं को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है। 2023 में हत्याओं में वृद्धि का श्रेय इन स्कीलीपर सेल की बढ़ी हुई गतिविधि को दिया जा सकता है। कथित तौर पर पाकिस्तान में हत्याओं को अंजाम देने के लिए स्थानीय अपराधियों या लोगों की भी मदद ली गई। इसके बदले उन्हें मोटी रकम दी गई होगी। इसके साथ ही भारतीय एजेंटों ने भी इन गोलीबारी को अंजाम देने के लिए जिहादियों की भर्ती भी की होगी। इस तरह से भारत पर लगातार आरोप लगाये जा रहे है।

क्या भारत ने ली मोसाद और केजीबी से प्रेरणा? :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

सामने आई रिपोर्ट में सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का संदर्भ देते हुए दावा किया गया है कि भारत ने इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और रूस की इंटेलिजेंस एजेंसी केजीबी से प्रेरणा लेकर इन हत्याओं को अंजाम दिया है। हालांकि, भारतीय अफसरों ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया है और इसे “झूठा और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी प्रचार” करार दिया है। लेकिन बात जो भी हो लगातार भारत विरोधी तत्व मारे जाने से ये सवाल उठने लगे है। इन सभी को साबित करने के लिये भारत विरोधियों के पास कोई साबुत नहीं है। इन आरोपों को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर सभी देशों को लताड़ लगा चुके है, जबरदस्ती बिना सबूतों के भारत को बदनाम ना करें।