नई दिल्ली : तकनिकी क्षेत्र में गूगल लगातार अपने नये – नये तरीके ईजाद करता रहता है। क्या आप जानते है वर्तमान में गूगल कितनी सेवायें दे रहा है, तो जन लीजिये 1534 सेवायें गूगल की इस समय पूरी दुनिया में जारी है, जो लोगों के काम और जीवन को सरल बनाती है। अब फिर से गूगल ने नई सेवा शुरू की है, जीमेल पर कोई मैसेज आने पर आपको लंबा-चौड़ा जवाबी मैटर लिखने की जरूरत नहीं होगी। गूगल अपनी सेवाओं को पूर्ण एआई मेकओवर देने वाला है। इसके तहत जीमेल पर एआई आपको मैसेज का रिप्लाई लिखकर देगा। गूगल सर्च से लेकर वर्कस्पेस तक नए फीचर्स पेश कर रहा है, जो यूजर्स को प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए एआई का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाते हैं। गूगल नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह एआई का इस्तेमाल करने वाले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ई-मेल कम्युनिकेशन को ऑप्टिमाइज करेगा। ‘रिप्लाई सजेशन फ्रॉम जेमिनी’ नाम का फीचर ई-मेल के लिए ऑटोमैटिकली रिस्पॉन्स सजेशन जनरेट करने के लिए गूगल के एआई मॉडल जेमिनी का इस्तेमाल करेगा। इस नई तकनीक का फायदा लम्बे जवाब लिखने वाले लोगों को मिलेगा।
इसमें मिलेंगे तीन विकल्प :
जेमिनी प्राप्त ई-मेल के कंटेंट को एनालाइज करता है और यूजर्स को तीन तरह के जवाब का विकल्प देता है। ये एआई-जनरेटेड जवाब छोटे वाक्यांशों से लेकर विस्तृत मैटर तक हो सकते हैं। एक टैप से यूजर सुझाए गए जवाबों में से एक को चुन सकते हैं। इससे यूजर्स का ई-मेल का जवाब लिखने का समय बचेगा। ये सभी जवाब पहले से ही तैयार होंगे।
क्विक ब्रीफ रिप्लाई बनाने में मददगार :
इस टूल का मकसद यूजर्स को तुरंत ब्रीफ रिप्लाई बनाने में मदद करना है। एआई रिस्पॉन्स में सुधार के लिए गूगल ने फीडबैक मैकेनिज्म भी शामिल है। यूजर अप्रासंगिक और गलत सुझावों पर ‘बेड सजेशन’ पर टैप कर सकते हैं। इसके आधार पर गूगल लगातार इनमें सुधार करता रहेगा।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



