राजधानी के कृषि विश्वविद्यालय के हास्‍टल में फांसी लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के हास्टल में 21 वर्षीय छात्रा का शव फंदे में लटका मिला। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय चेतना पटेल बीटेक एग्रीकल्चर चतुर्थ वर्ष की छात्रा थी। सुबह करीब 12 बजे नास्ते के बाद सभी छात्राएं अपने कमरों में लौट गईं। मृतिका ने भी सभी के साथ सुबह नाश्ता किया। दोपहर के खाने के लिए वो  बाहर नहीं आई। इसके बाद जब शाम को नास्ते के दौरान पर भी वह बाहर नहीं आई तो छात्राओं ने उसका दरवाजा खटखटाया। 

दरवाजा नहीं खोले जाने के पर छात्राओं ने वार्डन को इसकी जानकारी दी। कमरे में झांककर देखने पर मामले का पता चला। इसके पश्चात प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद से ही देर रात तक हॉस्टल के बाहर छात्रों की भीड़ लगी रही।

तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ की रहने वाली चेतना पटेल का शव हास्टल के कमरे में मिला है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार छात्रा दोपहर 12.30 बजे अन्य छात्राओं के साथ दोपहर में खाना खाने गई। इसके बाद पड़ोस के रूम में रहने वाली छात्रा लगभग तीन बजे उसके रूम को बाहर से खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसे लगा वह सो रही है।

इसके बाद वह छह बजे फिर दरवाजा खटखटाई तो फिर दरवाजा नहीं खुला। उसने काफी आवाज दी, फिर भी कोई जवाब नहीं आया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उसने फोन किया। फोन भी नहीं उठने पर वार्डन को इसकी जानकारी दी। तत्काल वार्डन पहुंची और देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद किसी कदर से दरवाजा खोलकर देता तो छात्रा फंदे में लटकी हुई थी।

मामले को लेकर कोई कारण स्पष्ट नहीं :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

तेलीबांधा थाने के एएसआई संतोष यादव के अनुसार,आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फांसी लगाने के लिए छात्रों ने अपने दुपट्टे का इस्तेमाल किया है। छात्रा द्वारा किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा गया है। छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे रायपुर पहुंच चुके हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। छात्रा कुछ दिन पूर्व ही होली की छुट्टी से घर लौटी थी। अचानक ऐसा क्या हुआ की उसने आत्महत्या कर लिया, मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।