सभी सीटें भरने पर नहीं उड़ सका विमान, 10 यात्रियों को उतरना पड़ा, एअरपोर्ट पर मचा बवाल।

बिलासपुर : गाहे-बगाहे कुछ ऐसी घटनायें सामने आ जाती है जो हजम नहीं हो पाती। शनिवार को ऐसा ही माजरा बिलासा एयरपोर्ट पर घटा, यहाँ उस समय हंगामा मचना शुरू हो गया जब 72 सीटर अलायंस एयर की फ्लाईट 68 लोगों के साथ उड़ान भरने में फिसड्डी साबित हो गया। कैप्टन ने जैसे ही 10 यात्रियों से यात्रा रद्द करने की बात कही, यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और एयरपोर्ट पर करीब 2 घंटे तक बहस, मानमनौव्वल चलता रहा। एअरपोर्ट पर यात्रियों ने काफी देर तक हंगामा मचाया। यात्रियों ने एयरलाइन्स कंपनी की अव्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाली और उसे खटारा सर्विस का तमगा दे दिया। इस दौरान एयरपोर्ट प्रबंधन और फ्लाइट के कैप्टन के रवैये से यात्री खास तौर पर नाराज नजर आए। भले ही लोगों की मांग पर दिल्ली और कोलकाता की फ्लाईट शुरू कर दी गई है, लेकिन एएआई और एयरलाइन्स – कंपनी यात्रियों को सुविधा नहीं दे पा रही है। यात्रियों को इस हंगामें के बाद काफी देर से रवाना होना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शनिवार को 11.10 को दिल्ली से फ्लाईट बिलासपुर पहुंची, जिसमें पहले से ही 33 यात्री मौजूद रहे, वहीं बिलासपुर की बोर्डिंग को मिलकार कुल 68 यात्रियों को 11.40 को लेकर दिल्ली फ्लाईट टैकऑफ करने वाली थी, लेकिन कैप्टन ने फ्लाईट में तकनीकी समस्या बताते हुए 10 यात्रियों को ले जाने में असमर्थता जाहिर की, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हंगामा मचना शुरू हो गया था, सभी यात्री अपनी यात्रा को लेकर फ्रिक करते रहे, आमतौर पर हवाई यात्रा करने वाले काफी आवश्यक होने पर ही अपनी यात्रा करते है। वहीं एयरलाइन्स कंपनी का विमान 10 लोगों को नीचे उतार कर ही टेकऑफ कर सका। इस दौरान यात्रियों का गुस्सा एयरपोर्ट और एयरलाइन्स कंपनी को सहना पड़ा। 10 यात्रियों ने फ्लाईट की टिकट राशि और रायपुर तक की फ्लाईट की सुविधा मांगी, लेकिन अलायंस एयर ने राशि और वाया प्रयागराज फ्लाईट की सुविधा देने से साफ तौर पर मना कर दिया, ऐसे में यात्रियों ने जमकर भड़ास निकली और एयरलाइन्स कंपनी को खटारा फ्लाईट का परिचालन करने पर जमकर खरीखोटी सुनाई। फरवरी में एलायंस एयर कंपनी ने बिलासपुर से उड़ने वाले हवाई जहाजों की बुकिंग को मार्च महीने से बंद कर दिया था। बाद में खबर आई कि बिलासपुर से अलायंस एयर की फ्लाइट सप्‍ताह में दो दिन दिल्‍ली और कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।

 सेफ्टी मैनेजर की लापरवाही उजागर :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

एयरपोर्ट डायरेक्टर एनबी सिंह इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं, उनका प्रभार सेफ्टी मैनेजर राजेन्द्र विश्वकर्मा के पास है, कुछ यात्रियों ने उनसे यात्रा के दौरान हो रही परेशानी, एयरपोर्ट में बदइंतजामी और प्रबंधन के रवैये को लेकर शिकायत की, लेकिन उन्होंने यात्रियों को ही उलटा जवाब दे दिया। बताया जा रहा है कि सेफ्टी मैनेजर पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में भी जबरिया परेशानी खड़ा करने का काम कर रहे है, ऐसे में निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।

वापसी की दिल्ली की शाम की फ्लाइट नहीं पहुंची :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

बिलासपुर- दिल्ली की फ्लाइट 11.40 मिनट पर टेकऑफ करना था, लेकिन हंगामे के बीच करीब 58 यात्रियों को लेकर फ्लाइट 1.55 मिनट पर बिलासपुर से टेकऑफ हुई, ऐसे में शाम 4 बजे वापस आने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई, जिससे दिल्ली के 18 यात्री बिलासपुर नहीं पहुंच सके। शहर के पार्षद दुर्गा सोनी भी इस फ्लाईट में मौजूद रहे, उन्होंने बताया कि अलायंस एयर की मनमानी और अव्यवहारिक तरीके से यात्री खासे परेशान हुए। वहीँ इसी कंपनी ने छत्‍तीसगढ़ सरकार से एमओयू किया है। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब जल्‍द ही जगदलपुर से होकर हैदराबाद के लिए भी हवाई सेवा शुरू होगी। इसको लेकर योजना तैयार की जा रही है। आगे फिर इसकी सेवाओं को लेकर क्या होगा कह पाना मुश्किल है।