रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के मैनपुर स्थित गुरुजी भाठा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान साय ने कांग्रेस द्वारा फैलाए गए आरक्षण के भ्रामक बातों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी क्षेत्र में यह भ्रम पैदा कर रही है कि दिल्ली और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो आरक्षण खत्म हो जायेगा। मैं इस पर बताना चाहता हूं कि आरक्षण कभी खत्म होने वाला नहीं है, इसलिए कांग्रेस की झूठी बातों के भ्रम में नहीं पड़ना है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए भ्रम फैला कर वोट लेना चाहती है लेकिन वो कभी सफल नहीं हो पाएगी।
भारत में आरक्षण की शुरूआत एवं इसके विभिन्न चरण , भारत में आरक्षण की शुरूआत 1882 में हंटर आयोग के गठन के साथ हुई थी | उस समय विख्यात समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले ने सभी के लिए नि: शुल्क और अनिवार्य शिक्षा तथा अंग्रेज सरकार की नौकरियों में आनुपातिक आरक्षण / प्रतिनिधित्व की मांग की थी। तब से लेकर यह अब तक जारी है। इस मुद्दे पर लगातार राजनीति चलती रहती है। इसको लेकर एक वर्ग आरक्षण समाप्ति का पक्षधर है तो वहीँ दूसरी तरफ इसके जारी रहने के लिये प्रयास जारी है। इसे समाज के पिछड़े वर्ग को आगे लाने के उद्देश्य को लेकर शुरू किया गया था। अब लम्बा समय बीतने के बाद इसे बंद करने की मांग भी उठने लगी है।
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



